Latest Hindi News : Sports-ग्रीन ने स्टार्क समेत विदेशी खिलाड़ियों का पीछा छोड़ा

Read Time:  1 min
ग्रीन
ग्रीन
FONT SIZE
GET APP

दुबई । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में बिकने वाले पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन शीर्ष पर आ गये हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

पिछले सीजन और रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन

ग्रीन पिछले आईपीएल में पीठ की सर्जरी के कारण नहीं खेल पाए थे। इस बार मिली रकम के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सहित चार अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

स्टार्क का रिकॉर्ड टूटा

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल 2024 नीलामी में 24 करोड़ 75 लाख रुपये में लिया था। स्टार्क अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा हैं।

तीसरे नंबर पर पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 2024 में 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आगामी सीजन में भी एसआरएच की कप्तानी करेंगे।

सैम करन और बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 2023 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में लिया ।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।