తెలుగు | Epaper

Monalisa bhosle : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Monalisa bhosle : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

बोलीं – “शादी नहीं होती तो शायद सुसाइड कर लेती”

महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोनालिसा ने कहा कि अगर उनकी शादी नहीं होती तो वे मानसिक रूप से इतनी परेशान थीं कि शायद आत्महत्या जैसा कदम उठा लेतीं।

शादी के बाद बदली जिंदगी

मोनालिसा के मुताबिक शादी के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है।

  • उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें समझा और हर मुश्किल में साथ दिया।
  • पहले वे मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।
  • शादी के बाद उन्हें सहारा और स्थिरता मिली।

महाकुंभ मोनालिसा का कहना है कि अब वे पहले से ज्यादा मजबूत और खुश महसूस कर रही हैं।

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं (Monalisa bhosle) महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड (Farman Khan) फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है।

महाकुंभ प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है, अगर एज कम होती तो शादी नहीं होती। स्मार्ट एप से हमें शादी का सर्टिफिकेट नहीं मिलता। केरल सरकार की पॉलिसी के स्मार्ट एप से सर्टिफिकेट मिला है। पुआर पंचायत से शादी का सर्टिफिकेट मिला है। मंदिर ने भी दिया है। फरमान ने मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया।

घर से भागी नहीं, पिता के साथ आई

फरमान ने कहा- अफवाह फैलाई जा रही है कि मोनालिसा घर से भागकर गई है, जबकि 10 दिन पहले वह अपने पिता के साथ आई है। मोनालिसा कह रही है कि केरल बहुत अच्छा है। हम यहीं रहेंगे।

केरल वाली फिल्म अभी चल रही है। फिल्म की 25 दिन की प्रोसेस है। शूटिंग के पहले प्रोडक्शन से जो डील होती है, वह सब हो गई है। नागम्मा का डायरेक्टर पीके बीनू वर्गीस है। उसकी अभी शूटिंग स्टार्ट नहीं हुई है। 6 महीने पहले इसी फिल्म के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। वहीं मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। इस बीच मोनालिसा ने कहा- हां, मैंने प्रपोज किया था।

मोनालिसा ने कहा- शादी नहीं की तो सुसाइड कर लूंगी

फरमान ने कहा- मोनालिसा की दो-तीन दिन में शादी होने वाली थी। घर में गेस्ट भी आए हुए थे। इसलिए मोनालिसा ने कहा- शादी करो, अन्यथा मेरे साथ कुछ गलत हो जाएगा। मेरी फैमिली वाले मेरी शादी कहीं और कर सकते हैं। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं हैं। मोनालिसा ने कहा- मैंने इनसे कहा कि आप शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी। फरमान ने पत्रकारों को स्मार्ट एप से जारी शादी का सर्टिफिकेट दिखाया।

फरमान ने कहा- लव जिहाद जैसा कुछ नहीं

मीडिया में ये गलत चल रहा है कि यह लव जिहाद है। ऐसा कुछ नहीं है। सब धर्म बराबर हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी। मैं अपने धर्म में रहता हूं, लेकिन हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। मैं मंदिर में भी जाता हूं, मैं मस्जिद भी।

अन्य पढ़े: Rashmika mandanna : 8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

मेरे लिए सब बराबर है, क्योंकि वो भी आर्टिस्ट है। मैं भी आर्टिस्ट हूं। हम सबसे पहले इंसान हैं। केरल राज्य में ये बहुत अच्छी चीज है कि यहां पर कास्ट का कोई भेदभाव नहीं हैं। सब इंसान को इंसान के नजरिए से देखते हैं, इसलिए केरल सबसे बेस्ट है।

परिजनों का आरोप: डरा-धमकाकर कराया निकाह

​महेश्वर के रहने वाले मोनालिसा के बड़े पापा विजल भोसले ने कहा, “हमारी बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया है। उसे डराया-धमकाया गया होगा, क्योंकि हमारे समाज में आज तक किसी बेटी ने दूसरे समाज में शादी नहीं की है। हम सरकार से मांग करते हैं कि बेटी को चंगुल से छुड़ाकर न्याय दिलाया जाए।”

​महेश्वर में आक्रोश: PM से करेंगे कार्रवाई की मांग

​भाजपा नेता और समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इसे देश के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार वर्षों से महेश्वर में रह रहा है। शिक्षा के अभाव का फायदा उठाकर ‘देश के गद्दारों’ ने युवती को जाल में फंसाया है। मनोज पाटीदार ने कहा, “बेटी के साथ धोखाधड़ी हुई है। हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।”

अब मोनालिसा की शादी से जुड़ी पूरी खबर पढ़िए

शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था।

अन्य पढ़े:

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

बॉयफ्रेंड संग भागी मोनालिसा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

बॉयफ्रेंड संग भागी मोनालिसा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

कम बजट की फिल्म ने मचाया तहलका

कम बजट की फिल्म ने मचाया तहलका

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870