Bollywood : ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी पैसे देने में कंजूसी करते हैं : मनोज

Read Time:  1 min
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) का तीसरा सीजन इस साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है। अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के फैन्स इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन के लिए मनोज बाजपेयी को करीब 20 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। यह रकम ओटीटी इंडस्ट्री में एक बड़ी डील मानी जा रही है। लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फीस को लेकर काफी अलग और हैरान करने वाली बातें कह रहे हैं।

‘भोसले’ और ‘गली गुलियां’ जैसी फिल्में की हैं, जिनसे कोई अमीर नहीं बन सकता : मनोज बाजपेयी

यह इंटरव्यू उन्होंने अनफिल्टर्ड विद समदिश शो में दिया था। इसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में उतना पैसा नहीं मिलता, जितना उन्हें मिलना चाहिए। बातचीत के दौरान जब इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा कि क्या उन्हें ‘फैमिली मैन’ जैसे बड़े शो के लिए शाहरुख या सलमान जैसी फीस मिलती है, तो मनोज ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी बड़े प्रोड्यूसर्स की तरह ही हैं, जो पैसे देने में कंजूसी करते हैं। मनोज बाजपेयी ने यह भी कहा कि उन्होंने ‘भोसले’ और ‘गली गुलियां’ जैसी फिल्में की हैं, जिनसे कोई अमीर नहीं बन सकता।

मनोज बाजपेयी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है

उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) अगर किसी इंटरनेशनल कलाकार या गोरे स्टार को कास्ट करते हैं तो उन्हें भर-भर कर पैसे देते हैं, लेकिन इंडियन एक्टर्स को कम पैसे में ही काम कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हम सस्ते मजदूर हैं, जैसे चीन में फैक्ट्रियां सस्ते लेबर के लिए लगती हैं, वैसे ही यहां भी हमारे साथ होता है। मनोज बाजपेयी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक ओर फैन्स उनकी ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर उन्हें 20 करोड़ मिल रहे हैं, तो फिर शिकायत क्यों? हालांकि इस इंटरव्यू और रिपोर्ट में वक्त का अंतर हो सकता है। हो सकता है कि अब उन्हें पहले से बेहतर मेहनताना मिल रहा हो


OTT कौन सा चैनल है?

प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म कौन से हैं? सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ओटीटी सेवा वीडियो स्ट्रीमिंग है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, एचबीओ मैक्स, डिज़्नी+, हुलु और यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग क्षेत्र में ओटीटी प्रदाता हैं।


Ott का पूरा नाम क्या है?

ओवर-द-टॉप मीडिया सेवा ( जिसे ओवर-द-टॉप टेलीविज़न , ओटीटी टीवी या केवल ओटीटी के रूप में भी जाना जाता है) वीडियो और ऑडियो की एक डिजिटल वितरण सेवा है जोदर्शकों को सीधे सार्वजनिक इंटरनेट के माध्यम से वितरित की जाती है, न कि ओवर-द-एयर , केबल , सैटेलाइट या आईपीटीवी प्रदाता के माध्यम से।

Read more : Jammu-Kashmir : कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी को किया ढेर

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।