Entertainment- चंद्रमुखी का किरदार निभाना भावनात्मक सफर था -माधुरी दीक्षित

Read Time:  1 min
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की सुपरहिट फिल्म देवदास में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने किरदार चंद्रमुखी से जुड़ी यादों और अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि चंद्रमुखी का किरदार कई लेयर्स और गहरे इमोशन से भरा हुआ था।

चंद्रमुखी- सिर्फ किरदार नहीं, एक एहसास

माधुरी ने कहा कि चंद्रमुखी सिर्फ डांस या सीन तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह हर पल एक कविता की तरह महसूस होती थी। उन्होंने बताया, भंसाली जी के साथ काम करना हमेशा बेहद आनंददायक रहा। चंद्रमुखी का हर सीन इमोशन से भरा हुआ था

मीरा बाई से जुड़ा भावनात्मक सफर

माधुरी ने चंद्रमुखी (Chandramukhi) की जर्नी की तुलना मीरा बाई से करते हुए कहा कि यह किरदार जन्मजात मासूमियत लिए हुए था। चंद्रमुखी ऐसे इंसान से प्रेम करती है, जिसे वह जानती है कि वह कभी उसका प्यार लौटा नहीं पाएगा।
उन्होंने कहा, “हर छोटे एक्सप्रेशन और भाव को बहुत सटीकता से दिखाना हमारे लिए बेहद जरूरी था।”

भारी कॉस्ट्यूम्स, बड़ी चुनौती

माधुरी ने फिल्म के भव्य कॉस्ट्यूम्स को लेकर भी अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ‘काहे छेड़ छेड़ मुझे’ गाने के दौरान पहना गया वेलवेट का घाघरा असली मोतियों और जटिल एम्ब्रॉयडरी से सजा था, जिसका वजन काफी ज्यादा था। घाघरा इतना भारी था कि संभालना मुश्किल हो जाता था, लेकिन स्क्रीन पर देखने के बाद हर मेहनत सफल लगी।”

भंसाली का मैजिक

माधुरी ने भंसाली के काम करने के अंदाज़ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,
“लोग उन्हें टास्कमास्टर कहते हैं, लेकिन सेट पर वह बहुत स्वीट थे। बस कहते थे—मुझे थोड़ा सा मैजिक दे दो, और वही मैजिक पर्दे पर नजर आता था।”

अन्य पढ़े: दलाई लामा के खिलाफ चीनी प्रोपेगेंडा बेनकाब

अगली फिल्म में व्यस्त भंसाली

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे

माधुरी दीक्षित का पहला बॉयफ्रेंड कौन था?

माधुरी दीक्षित का पहला प्यार और कथित बॉयफ्रेंड संजय दत्त थे; 90 के दशक में ‘खलनायक’ और ‘साजन’ जैसी फिल्मों के दौरान उनकी करीबी और प्रेम कहानियां खूब चर्चा में रहीं, हालांकि दोनों ने इसे कभी आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और बाद में माधुरी ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली। 

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।