Oracle layoffs news : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल ने हाल ही में 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर पूरी टेक इंडस्ट्री को झटका दिया है। अब कंपनी ने एक और बड़ा संकेत दिया है जिससे कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है। कंपनी ने अपने बाकी कर्मचारियों को चेतावनी ईमेल भेजकर बताया है कि पूंजीगत परिस्थितियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के कारण भविष्य में और भी छंटनी हो सकती है।
30 हजार कर्मचारियों को अचानक झटका
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ओरेकल ने अमेरिका, भारत और अन्य देशों में काम कर रहे लगभग 30 हजार कर्मचारियों को ईमेल भेजे। इन ईमेल में लिखा गया था कि कंपनी को अब उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है और यही उनका अंतिम कार्य दिवस होगा। बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी जाने से कर्मचारी हैरान रह गए।
बाकी कर्मचारियों में बढ़ी चिंता
छंटनी के 48 घंटे के भीतर ही कंपनी ने अपने लगभग 1.6 लाख कर्मचारियों को एक और ईमेल भेजा। इसमें बताया गया कि कंपनी के पुनर्गठन और लागत नियंत्रण के चलते आगे और कर्मचारियों की नौकरियों पर असर पड़ सकता है।
अन्य पढ़े: IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
एआई पर कंपनी का फोकस
ओरेकल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र पर ज्यादा (Oracle layoffs news) ध्यान दे रही है। कंपनी अपने डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को एआई के लिए तैयार करने की योजना बना रही है। मेटा, ओपनएआई और एनवीडिया जैसी कंपनियों को क्लाउड सेवाएं देने के लिए लगभग 50 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने की योजना भी बनाई जा रही है।
छंटनी की वजह
कंपनी के अनुसार यह छंटनी लागत कम करने और संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्य टेक कंपनियों की तुलना में ओरेकल में प्रति कर्मचारी मुनाफा कम है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने छंटनी किए गए कर्मचारियों को पहले वर्ष के लिए चार सप्ताह का बेसिक वेतन और उसके बाद हर वर्ष के लिए एक अतिरिक्त सप्ताह (अधिकतम 26 सप्ताह तक) का सेवरेंस पैकेज देने की घोषणा की है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :