Rapper Badshah : गुपचुप तरीके से रैपर बादशाह ने कर ली दूसरी शादी

Read Time:  1 min
रैपर
रैपर
FONT SIZE
GET APP

रैपर बादशाह ने दूसरी शादी कर ली है और शादी की झलकियां भी अब सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को किसी और ने नहीं बल्कि परिवार के लोगों ने ही साझा किया है। कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी जानें।

मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह (King) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने गाने ‘ततीरी’ को लेकर विवादों में घिरे बादशाह ने अब अपनी गुपचुप शादी की खबरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री (Isha Rikhi) ईशा रिखी के साथ एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है। बता दें, ये बादशाह की दूसरी शादी है, पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है।

बादशाह और ईशा रिखी की गुपचुप शादी

पिछले कुछ समय से बादशाह और ईशा रिखी के डेटिंग की खबरें गलियारों में तैर रही थीं, लेकिन अब यह मामला शादी तक पहुंच गया है। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के अनुसार यह शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

अन्य पढ़े: Kanchana 4 : कंचना 4 समर रिलीज?, पूजा हेगड़े का रोल

दिलचस्प बात यह है कि न तो बादशाह और न ही ईशा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कोई फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में बादशाह आइवरी कुर्ता सेट में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा रिखी ने पारंपरिक लाल रंग का पंजाबी सलवार सूट पहना हुआ है।

एक खास तस्वीर में ईशा लिफ्ट के अंदर बादशाह के साथ पोज दे रही हैं, जहां उनकी मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और कलीरें साफ देखे जा सकते हैं। इन विजुअल्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि दोनों अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।