मुंबई । अभिनेत्री सई मांजरेकर (Actress Sai Manjerkar) का मानना है कि अभिनय की दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए धैर्य, मेहनत और सही प्रोजेक्ट का चयन बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखें। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सई ने अपने करियर, अभिनय और काम चुनने के तरीके को लेकर खुलकर बात की।
ट्रेंड नहीं, अच्छे कंटेंट पर भरोसा
सई मांजरेकर ने कहा कि अब उन्हें यह समझ आ गया है कि एक कलाकार के रूप में खुद को समय देना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक वह मौजूदा ट्रेंड (Trand) के पीछे भागने के बजाय ऐसे प्रोजेक्ट चुनना पसंद करती हैं, जो उन्हें सीखने और बेहतर बनने का मौका दें। उन्होंने कहा कि जब कोई काम पूरी ईमानदारी और दिल से किया जाता है, तो उसका असर दर्शकों पर लंबे समय तक बना रहता है।
अभिनय सिर्फ संवाद बोलना नहीं
अभिनेत्री के अनुसार अभिनय केवल कैमरे के सामने संवाद बोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर किरदार को महसूस करना और उसमें सच्चाई लाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वह जल्दबाजी में कई प्रोजेक्ट साइन करने के बजाय सोच-समझकर काम चुनना पसंद करती हैं।
हर किरदार में लाना चाहती हैं सच्चाई
सई ने कहा कि वह अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ खुद को पहले से बेहतर बनाना चाहती हैं। उनके लिए यह जरूरी है कि वह अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और ऐसी कहानियों का हिस्सा बनें, जिनसे वह भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कलाकार का अपने काम के प्रति सच्चा होना बेहद जरूरी है।
दर्शकों से जुड़ाव को मानती हैं अहम
सई मांजरेकर का मानना है कि अभिनय में वास्तविक भावनाएं ही किसी किरदार को खास बनाती हैं। उन्होंने कहा कि वह हर भूमिका में गहराई और सच्चाई लाने की कोशिश करती हैं ताकि दर्शक उससे खुद को जोड़ सकें।
अन्य पढ़े: सुवेंदु अधिकारी के PA की पेशेवर हत्या
अन्य पढ़े : IRCTC SCAM- लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश टला, अगली सुनवाई 22 मई को
‘इंडिया हाउस’ को लेकर चर्चा में हैं सई
इन दिनों सई मांजरेकर अपनी आगामी फिल्म इंडिया हाउस को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आजादी से पहले के दौर की कहानी पर आधारित है, जिसमें उस समय के सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। फिल्म को राम चरण अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उनके प्रोडक्शन करियर का पहला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
Read More :