Mumbai- अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में सैयामी खेर

By Anuj Kumar | Updated: February 27, 2026 • 1:06 PM

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर (Saiyami Kher) इन दिनों अपनी नई अनटाइटल्ड सोशल ड्रामा फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। सैयामी का कहना है कि किसी किरदार की भावनात्मक संवेदनशीलता और आंतरिक कमजोरी को पर्दे पर उतारना शारीरिक रूप से कठिन भूमिकाओं से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है।

भावनात्मक गहराई वाली भूमिका

सैयामी इस समय निर्देशक विक्रम फडनीस (Vikram Fadniss) की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में उन्हें एक संवेदनशील और कोमल किरदार निभाने का अवसर मिला है, जो उनके अब तक के निभाए गए रोल से बिल्कुल अलग है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता ताहिर राज भसीन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके विषय और कलाकारों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

‘कमजोरी दिखाना सबसे मुश्किल’

एक बातचीत में सैयामी ने बताया कि अब तक उन्होंने अधिकतर ऐसे किरदार निभाए हैं जिनमें शारीरिक मेहनत और एक्शन की जरूरत होती थी। उन्होंने कहा,इन भूमिकाओं ने मुझे मजबूत बनाया, लेकिन यह नई फिल्म मेरे लिए भावनात्मक गहराई को समझने और उसे अभिव्यक्त करने का अवसर है। कई बार पर्दे पर अपनी कमजोरी को सामने लाना सबसे अधिक कठिन होता है।” उनका मानना है कि यह फिल्म उनके अभिनय के एक नए पक्ष को सामने लाएगी और करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

पहले भी दिखा चुकी हैं अभिनय का दम

सैयामी इससे पहले ‘मिर्ज्या’, ‘चोक्ड’, ‘वाइल्ड डॉग’ (Wild Dog) और ‘जाट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘फाडू’ में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है।उनका कहना है कि नए प्रोजेक्ट में दर्शक उन्हें पूरी तरह बदले अंदाज़ में देखेंगे।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

‘हैवान’ की शूटिंग भी पूरी

सोशल ड्रामा के अलावा सैयामी ने हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग भी पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन बड़े सितारों के साथ काम करना सैयामी के लिए एक और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। अब देखना होगा कि उनका यह नया सोशल ड्रामा दर्शकों के बीच कैसा प्रभाव छोड़ता है।

Read More :

#Akashay Kumar News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Saif Alikhan News #Saiyami Kher News #Tahir Raj Bhasin News #Vikram Fadniss News #Wild Dog News