मुंबई । बॉलीवुड फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने अब तक शाहरुख खान (Sharukh Khan) के साथ कोई फिल्म नहीं बनाई है, लेकिन उनके साथ काम करने की इच्छा वर्षों पुरानी है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि ‘ओ रोमियो’ (O Romiyo) के दौरान भी उन्होंने शाहरुख को एक स्क्रिप्ट भेजी थी और दोनों के बीच अक्सर कहानियों पर चर्चा होती रहती है।
साथ काम करने की पुरानी ख्वाहिश
विशाल ने कहा कि वह साल में कई बार शाहरुख से कहानियों पर बातचीत करते हैं। “वह बेहद स्वीट हैं और देश के सबसे बड़े चार्मर भी। हर कोई उन्हें प्यार करता है। मैंने ‘ओ रोमियो’ बनाते वक्त भी एक कहानी उन्हें भेजी थी। वह भी कहते रहते हैं कि हमें एक फिल्म साथ में जरूर करनी चाहिए। इंशाल्लाह, इस बार शायद चमत्कार हो जाए।”
ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
विशाल की ताज़ा फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म में शाहिद कपूर, त्रप्ती डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म ने भारत में 10 दिनों में 55.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है, जिसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।
अन्य पढ़े: कोकिलाबेन अंबानी का 92वां जन्मदिन
किंग’ का इंतजार
वहीं शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसे 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। स्टारकास्ट में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी शामिल हैं। विशाल भारद्वाज और शाहरुख खान की संभावित जोड़ी को लेकर फिल्मी गलियारों में उत्सुकता बनी हुई है।
Read More :