Udaipur : उदयपुर की वादियों में साउथ स्टार्स लेंगे सात फेरे

Read Time:  1 min
उदयपुर
उदयपुर
FONT SIZE
GET APP

उदयपुर में आज (गुरुवार) अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की धुन के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए साउथ से कई पंडित बुधवार (25 फरवरी) को ही वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया पहुंच गए थे।

रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) तेलुगू के हिंदू परिवार से आते हैं। रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने आज अपनी परंपरा निभाते हुए दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए।

विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका (Rashmika) को खानदानी चूड़ियां भेंट की हैं।

दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी कल (बुधवार) हुई थी। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी।

दोनों के केवल खास दोस्त शादी में शामिल

दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल थे। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है।

अन्य पढ़े: Mumbai- दीपिका पादुकोण ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की खूबसूरती

दूल्हा-दुल्हन 4 दिन से उदयपुर में

दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर आ गए थे। दोनों ने 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी।

हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन की शादी दो रीति रिवाजों से हुई

इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ​बॉलीवुड एक्ट्रेट कीर्ति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। हार्दिक पंड्या ने पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसी तरह कीर्ति सेनन और स्टेबिन बेन भी ​पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी 5 स्टार होटल रैफल्स में हुई थी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।