తెలుగు | Epaper

Entertainment-‘ दुश्मन देवता’ की शूटिंग के दौरान दर्द से गुजरना पड़ा- सोनम खान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Entertainment-‘ दुश्मन देवता’ की शूटिंग के दौरान दर्द से गुजरना पड़ा- सोनम खान

मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम खान (Sonam Khan) ने 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुश्मन देवता’ के लोकप्रिय गीत ‘उरी उरी बाबा’ से जुड़ा एक दर्द भरा अनुभव साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए शूटिंग के दौरान झेली गई मुश्किलों को याद किया।

नंगे पांव डांस करना पड़ा भारी

सोनम ने बताया कि गाने की शूटिंग बेहद गर्म मौसम में हुई थी और उन्हें पूरे सीक्वेंस में नंगे पैर डांस करना पड़ा। लगातार गर्म सतह पर नृत्य करने की वजह से उनके पैरों में दर्दनाक छाले पड़ गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की।

सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

अभिनेत्री ने पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, हां, ये मैं ही हूं… उरी उरी बाबा। इस गाने की शूटिंग के दौरान बहुत गर्मी थी। मुझे नंगे पैर डांस करना पड़ा और पैरों में छाले पड़ गए थे।” उनके इस खुलासे के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार और तारीफें कीं।

गाने और फिल्म से जुड़ी खास बातें

‘दुश्मन देवता’ के इस लोकप्रिय गीत को ऊषा उथुप ने अपनी दमदार आवाज दी थी। इसके बोल अंजान ने लिखे थे और संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया था। फिल्म का निर्देशन अनिल गांगुली (Anil Ganguly) ने किया था, जिसमें धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, आदित्य पंचोली और सोनम खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

कहानी दमदार, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल

फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जो डाकुओं और जंगली जानवरों के आतंक से परेशान है। गांव में धर्मेंद्र का किरदार रहस्यमयी उद्देश्य के साथ पहुंचता है और लोग उसे देवता मानने लगते हैं। हालांकि मजबूत कहानी और कलाकारों के बावजूद ‘दुश्मन देवता’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और निर्माताओं को नुकसान झेलना पड़ा।

अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका

सोनम खान का फिल्मी सफर

सोनम खान ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। हिंदी सिनेमा में उन्हें असली पहचान फिल्म ‘त्रिदेव’ के सुपरहिट गीत ‘तिरछी टोपी वाले’ से मिली। हालांकि उन्होंने जल्द ही फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन आज भी उनके पुराने गाने और किस्से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।

Read More :

एक्टर Manchu Vishnu को बड़ा झटका, किडनैप केस में नोटिस!

एक्टर Manchu Vishnu को बड़ा झटका, किडनैप केस में नोटिस!

बेटे की गलती सही नहीं, लेकिन! प्रभाकर की सफाई

बेटे की गलती सही नहीं, लेकिन! प्रभाकर की सफाई

मेहर रमेश के घर मातम, एक ही तारीख का दर्द क्यों?

मेहर रमेश के घर मातम, एक ही तारीख का दर्द क्यों?

ट्रेलर से धमाल! तापसी की ‘अस्सी’ में क्या है खास?

ट्रेलर से धमाल! तापसी की ‘अस्सी’ में क्या है खास?

‘श्री चिदंबरम गरु’ रिव्यू, क्या दिल को छू पाई फिल्म?

‘श्री चिदंबरम गरु’ रिव्यू, क्या दिल को छू पाई फिल्म?

No image

विवाद भूल चुका हूं! एआर रहमान ने क्यों तोड़ी चुप्पी?

रजिनी गैंग रिव्यू कॉमेडी या हॉरर? फिल्म देगी सरप्राइज!

रजिनी गैंग रिव्यू कॉमेडी या हॉरर? फिल्म देगी सरप्राइज!

Entertainment- रामायण में नई भूमिका में अरुण गोविल, बनेंगे दशरथ

Entertainment- रामायण में नई भूमिका में अरुण गोविल, बनेंगे दशरथ

उस्ताद भगत सिंह रिलीज फिक्स, बॉक्स ऑफिस में धमाका!

उस्ताद भगत सिंह रिलीज फिक्स, बॉक्स ऑफिस में धमाका!

Entertainment- रानी मुखर्जी बोलीं- भारतीय महिलाएं ही असली सुपरहीरो

Entertainment- रानी मुखर्जी बोलीं- भारतीय महिलाएं ही असली सुपरहीरो

Entertainment- ‘बॉर्डर-2’ के वीडियो में दिखा सनी देओल का नया अवतार

Entertainment- ‘बॉर्डर-2’ के वीडियो में दिखा सनी देओल का नया अवतार

शर्वानंद ‘बाइकर’ नई रिलीज डेट, 3D रेसिंग का धमाका!

शर्वानंद ‘बाइकर’ नई रिलीज डेट, 3D रेसिंग का धमाका!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870