B. Saroja Devi: साउथ अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन

Read Time:  1 min
Saroja Devi
Saroja Devi
FONT SIZE
GET APP

87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोटा श्रीनिवास के निधन (demise) के बाद अब साउथ इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी (Saroja Devi) का आज 87 साल की उम्र में निधन (demise) हो गया। उन्होंने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

17 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत

‘अभिनय सरस्वती’ और ‘कन्नड़थु पैंगिली’ जैसी उपाधियों से विख्यात बी. सरोज दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती थीं। उन्होंने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की थीं। सरोजा देवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1955 में सिर्फ 17 साल की छोटी सी उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड़ सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ थी। उन्हें प्रसिद्धि मिली साल 1958 में आई ‘नादोदी मन्नान’ से, इसमें वो एम.जी. रामचंद्रन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

दिलीप कुमार के साथ की बॉलीवुड में पहली फिल्म

बी. सरोजा देवी Saroja Devi ने साल 1959 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस साल आई फिल्म ‘पैगाम’ में वो दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘ससुराल’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘बेटी बेटे’ जैसी हिंदी फिल्में कीं। अपने करियर में बी. सरोजा देवी ने दिलीप कुमार के अलावा राज कपूर, शम्मी कपूर और सुनील दत्त जैसे हिंदी स्टार्स साथ काम किया। बी. सरोजा देवी उन बहुत कम हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने 1950 के दशक में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक्टिंग की। फिल्म ‘नादोदी मनन’ की जबरदस्त सफलता के बाद बी. सरोजा देवी को कन्नड़ सिनेमा में और एक्टर्स के साथ कास्ट किया जाने लगा और उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दीं। एमजीआर के लिए तो बी. सरोजा देवी लकी मैस्कॉट बन गई थीं। उनके साथ एक्ट्रेस ने 26 फिल्मों में काम किया था।

बतौर लीड एक्ट्रेस सबसे ज्यादा फिल्में करने का बनाया रिकॉर्ड

बी. सरोजा देवी Saroja Devi के नाम लीड हीरोइन के रूप में लगातार सबसे अधिक फिल्में करने वाली एक्ट्रेस होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 1955 से 1984 तक 161 फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। अपने पूरे करियर के दौरान सरोजा देवी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई सम्मान मिले। उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु का कलाईममणि पुरस्कार और बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। 

पुरानी अभिनेत्री सरोजा देवी कौन है?

बैंगलोर सरोजा देवी ( जन्म 7 जनवरी 1938 ) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने सात दशकों में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें कन्नड़ में “अभिनय सरस्वती” (अभिनय की सरस्वती) और तमिल में “कन्नदथु पिंगिली” (कन्नड़ का तोता) विशेषणों से जाना जाता है।

सरोजा देवी की आखिरी फिल्म कौन सी थी?

उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईममणि पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 1967 में विवाह के बाद, सरोजा देवी का तमिल सिनेमा में करियर धीरे-धीरे कम होता गया, हालाँकि वे कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय रहीं। स्वर्गीय एमजीआर के साथ 22 फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद, उनके साथ उनकी आखिरी फिल्म 1967 में आई ‘ अरसा कट्टालाई ‘ थी।

अन्य पढ़ें: Kota Srinivasa: तेलुगु अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।