తెలుగు | Epaper

Rajasthan : मशहूर कॉमेडियन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Rajasthan : मशहूर कॉमेडियन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले इस मशहूर कॉमेडियन के जीवन में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। उनके बेटे के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है।

होटल में मिला शव

अचानक सामने आई दुखद घटना से मचा हड़कंप- जानकारी के मुताबिक, (Comedian) कॉमेडियन के बेटे का शव होटल के कमरे में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

राजस्थानी कॉमेडियन पन्या सेपट (Panya Sepat) के बेटे ने झोटवाड़ा के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बेटे की मौत पर पन्या सेपट फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों में से कॉमेडियन पन्या सेपट बीते 30 से 35 सालों से लोगों का हंसा रहे हैं, लेकिन बेटे के आत्महत्या करने के बाद वह खुद फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं. उन्होंने राजस्थानी भाषा में कॉमेडी कर लोगों का खूब मनोरंजन किया. देश-दुनिया में रहने वाले राजस्थानी लोग उन्हें खूब पंसद करते हैं. हालांकि, उस वक्त पन्या सेपट पूरी तरह टूट गए, जब उन्हें बेटे के आत्महत्या की जानकारी हुई।

अन्य पढ़े: Health- शुगर रोगियों के लिए स्वस्थ विकल्प- गुड़, देसी खांड और शहद

पन्या सेपट के पूर्वज सीकर जिले के नयाबास के रहने वाले था. हालांकि, पन्या पिता जयपुर के जमवारामगढ़ में शिफ्ट हो गए थे. पन्या पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ झोटवाड़ा में रह रहे थे. सोमवार दोपहर बाद पन्या सेपट का बेटा गोदीप घर से निकाला और एक होटल में चल गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब गोदीप का दोस्त उसे खोजते हुए घर पहुंचा था।

फंदे पर लटका मिला शव

गोदीप जब घर पर नहीं मिला तो दोस्त उससे मिलने के लिए होटल पहुंचा, जहां गोदीप ने रूम लिया था. होटल पहुंचकर दोस्त ने गोदीप का रूम खुलवाने की काफी कोशिश, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला. इसके बाद उसने तुरंत होटल प्रबंधन को इस बारे में जानकारी दी. होटल के कर्मचारियों ने गेट तोड़ा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. उन्होंने देखा कि गोदीप का शव पंखे पर लटका हुआ था. इस बात की जानकारी होते ही होटल में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या के कारणों की तलाश में पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस और पिता पन्या सेपट सहित परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए. झोटवाड़ा थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया. मंगलवार को ही शव का अंतिम संस्कार किया. इस दौरान राजस्थान सहित देश को हंसाने वाले पन्या सेपट बेटे के गम में फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं. पुलिस ने गोदीप के आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।

होटल के कमरे में मिले बैग से पुलिस ने कुछ दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त किया है, जिससे पता चला है कि गोदीप ने कुछ ऐप से लोन लिया था. अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि क्या लोन की राशि जमा नहीं कर पाने के कारण गोदीप डिप्रेशन में था?

पन्या सेपट का असली नाम क्या है?

राजस्थान के लोकप्रिय हास्य कलाकार पन्या सेपट का असली नाम दीपक मीणा है। उनका ढूंढाड़ी अंदाज और चार्ली चैपलिन जैसी मूंछ वाला लुक दर्शकों को काफी पसंद आता है।

अन्य पढ़े:

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

‘Cult’ टीज़र रिलीज डेट तय, Vishwak Sen का नया प्रयोग!

‘Cult’ टीज़र रिलीज डेट तय, Vishwak Sen का नया प्रयोग!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870