Indore : इंदौर एयरपोर्ट ने रचा नया इतिहास

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

यात्रियों की संख्या 40 लाख के पार, बना रिकॉर्ड

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। चालू वित्तीय वर्ष में एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 40 लाख से अधिक हो गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

रोजाना यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी

हर दिन 11 हजार से ज्यादा लोगों ने किया हवाई सफर- इस साल (Indore Airport) इंदौर एयरपोर्ट से औसतन 11,000 से अधिक यात्रियों ने प्रतिदिन यात्रा की। यह आंकड़ा शहर की बढ़ती कनेक्टिविटी और यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है

इंदौर एयरपोर्ट के हवाई इतिहास में 2025 सबसे खास बनने जा रहा है। इंदौर एयरपोर्ट के 87 सालों के इतिहास में पहली बार यात्रियों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक इंदौर एयरपोर्ट से कुल 40 लाख 47 हजार 358 यात्रियों ने सफर किया है।

इस अवधि में करीब 30 हजार उड़ानों का संचालन हुआ। औसतन पूरे साल इंदौर से रोजाना 11 हजार से ज्यादा यात्री और 82 उड़ानें संचालित रहीं।

सिर्फ नंवबर में 40.47लाख लोगों ने की यात्रा

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक जनवरी से नवंबर तक इंदौर एयरपोर्ट से कुल 40.47 लाख यात्रियों ने यात्रा की। नवंबर अकेला ऐसा महीना रहा, जिसमें 4.23 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी और 2,973 फ्लाइट्स संचालित हुईं।

यह अब तक किसी एक माह का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

रिकॉर्ड साल के बीच दिसंबर की शुरुआत में इंदौर एयरपोर्ट ने एक असामान्य स्थिति भी देखी। 3 से 23 दिसंबर के बीच इंदौर से 250 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली और मुंबई रूट पर पड़ा, जहां रोजाना 6 से 8 उड़ानें निरस्त होती रहीं। नवंबर में जहां प्रतिदिन औसतन अधिक उड़ानें संचालित हो रही थीं, वहीं, दिसंबर के पहले पखवाड़े में यह संख्या घटकर औसतन 79 उड़ानें प्रतिदिन रह गई।

8 घंटे बंद रहता है एयरपोर्ट

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी कारण एयरपोर्ट रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहता है, जिससे रात की उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है। फरवरी से एयरपोर्ट के पुनः रात में चालू होने की संभावना है, जिससे उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

सितंबर में सबसे कम यात्रियों ने किया सफर

सितंबर माह में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुल 2,393 उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें 3 लाख 35 हजार 933 यात्रियों ने यात्रा की। इसकी तुलना में अगस्त में 2,500 उड़ानें संचालित हुई थीं और 3 लाख 61 हजार 30 यात्रियों ने सफर किया था।

अन्य पढ़े: SRI LANKA-चक्रवात दित्वा की मार- श्रीलंका के पुनर्निर्माण को भारत देगा 450 मिलियन डॉलर

इस प्रकार, एक माह में 107 उड़ानें और 25,097 यात्रियों की कमी दर्ज की गई। प्रतिशत के लिहाज से यात्रियों की संख्या में 7 प्रतिशत और उड़ानों की संख्या में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

2019 और 2023 के आंकड़े

साल 2023 में इंदौर एयरपोर्ट से 35 लाख 39 हजार 406 यात्रियों ने सफर किया था, जो उस समय तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 लाख 24 हजार 364 यात्रियों ने यात्रा की थी।

20 से अधिक शहरों से सीधा कनेक्शन

इंदौर से देश और विदेश के 20 से अधिक शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, जोधपुर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद, नागपुर, गोवा, उदयपुर, शिर्डी, गोंदिया और शारजाह शामिल हैं।

रात की उड़ानें बंद होने के बावजूद बढ़ रहे यात्री

ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि 28 अक्टूबर से लागू विंटर शेड्यूल के तहत रनवे सुधार कार्य को देखते हुए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक उड़ानों के संचालन पर रोक लगाई गई है।

इसके चलते अब 24 घंटे संचालित रहने वाला एयरपोर्ट केवल 18 घंटे ही सक्रिय है। इसके बावजूद यात्रियों और उड़ानों की संख्या में वृद्धि दर्ज होना न केवल एविएशन उद्योग, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार के लिए भी सकारात्मक संकेत है।

इंदौर एयरपोर्ट का इतिहास क्या है?

इंदौर से ग्वालियर, दिल्ली और मुंबई के लिए हवाई सेवाएं जुलाई 1948 में शुरू हुईं । केंद्रीय वित्तीय एकीकरण योजना के तहत अप्रैल 1950 में हवाई अड्डे को भारत सरकार को सौंप दिया गया। बड़े विमानों की सुविधा के लिए 5,600 फीट लंबी नई रनवे का निर्माण मार्च 1966 तक ₹15 लाख की लागत से पूरा हो गया था।

जनवरी से नवंबर 2025 तक यात्री और उड़ानें

माहयात्रीउड़ान
जनवरी3,77,2072,861
फरवरी3,62,4582,637
मार्च3,69,3722,872
अप्रेल3,63,1072,763
मई3,65,7682,890
जून3,67,6642,712
जुलाई3,58,8092,711
अगस्त3,61,0302,500
सितंबर3,35,9332,393
अक्टूबर3,63,0002,645
नवम्बर4,23,0102,973
टोटल40,47,35829,957

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।