తెలుగు | Epaper

Bollywood : दो बार पूरी तरह से बदलना पड़ा था ‘पीके’ की स्क्रिप्ट को

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : दो बार पूरी तरह से बदलना पड़ा था ‘पीके’ की स्क्रिप्ट को

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की फिल्म पीके (Film PK) न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने भी दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस बारे में कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को दो बार पूरी तरह से बदलना पड़ा था वो भी तब जब पूरी कहानी लिखी जा चुकी थी। एक इंटरव्यू में यह खुलासा को खुद आमिर खान ने किया था। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी (Abhijat Joshi) ने इस फिल्म पर लंबा वक्त लगाया था।

शुरुआती कहानी में पीके के किरदार के पास एक खास ताकत होती वह लोगों के दिमाग में जाकर उनके विचारों को बदल सकता था और उनका दुनिया को देखने का नजरिया नया कर सकता था। इस कांसेप्ट पर करीब डेढ़ साल तक काम किया गया, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि यह विचार क्रिस्टोफर नोलन की 2010 में आई फिल्म इनसेप्शन से बहुत मिलता-जुलता है।

फिल्म की दूसरी स्क्रिप्ट तैयार की गई

आमिर खान ने बताया कि उन्होंने हिरानी से कहा कि कहानी वैसी ही रहने दो, लेकिन हिरानी ने कहा, “नहीं यार, बहुत गालियां पड़ेंगी।” इसके बाद फिल्म की दूसरी स्क्रिप्ट तैयार की गई, जिसमें पीके भगवान की तलाश में निकलता है और न मिलने पर कोर्ट में केस करता है। यह कहानी भी राजकुमार हिरानी को शुरू में काफी रोचक लगी, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओह माय गॉड इसी विषय पर बन रही है।

अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई

यह देखकर हिरानी और टीम ने फिर से स्क्रिप्ट को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया। आखिरकार कई प्रयासों और बदलावों के बाद पीके की वह कहानी सामने आई जिसे आज हम सब जानते हैं। एक एलियन जो इंसानों की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठाता है यह विचार दर्शकों को न सिर्फ पसंद आया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर गया। आमिर खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई

पीके में आमिर खान की उम्र कितनी थी?

आमिर खान और उनके द्वारा पर्दे पर रोमांस की गई युवा अभिनेत्रियों के बीच उम्र का अंतर इस प्रकार है: “3 इडियट्स” (2009) में करीना कपूर: आमिर खान 44 वर्ष के थे, करीना कपूर 28 वर्ष की थीं – उम्र में 16 वर्ष का अंतर “पीके” (2014) में अनुष्का शर्मा: 

पीके हिट है या फ्लॉप?

₹1.22 अरब के बजट में बनी, पीके दुनिया भर में ₹7 अरब और 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा की कमाई करने वाली पहली भारतीय फ़िल्म थी। अपनी रिलीज़ के समय, यह अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई ।

Read more : Gujrat में केजरीवाल और बिहार में प्रशांत राजनीति में एक ही राह पर

शर्वानंद–श्रीनु वैटल सरप्राइज! संक्रांति 2027 में क्या?

शर्वानंद–श्रीनु वैटल सरप्राइज! संक्रांति 2027 में क्या?

पोस्टर से ही विवाद? साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म चर्चा में!

पोस्टर से ही विवाद? साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म चर्चा में!

Anushka Sharma- बेटी वामिका के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा का भावुक संदेश

Anushka Sharma- बेटी वामिका के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा का भावुक संदेश

Mumbai- गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, लुक ने लूटी महफिल

Mumbai- गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, लुक ने लूटी महफिल

राजा साब में नया ट्विस्ट? प्रभास का ओल्ड लुक थिएटर में!

राजा साब में नया ट्विस्ट? प्रभास का ओल्ड लुक थिएटर में!

संक्रांति पर प्रभास का धमाका? ‘द राजा साब’ ने सबको चौंकाया!

संक्रांति पर प्रभास का धमाका? ‘द राजा साब’ ने सबको चौंकाया!

घट्टामनेनी परिवार का नया हीरो? जयकृष्ण की एंट्री से चर्चा!

घट्टामनेनी परिवार का नया हीरो? जयकृष्ण की एंट्री से चर्चा!

विजय की फिल्म पर रोक? ‘जना नायकन’ को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला!

विजय की फिल्म पर रोक? ‘जना नायकन’ को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला!

Deepika Padukone-‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को लेकर दीपिका ने जताई खुशी

Deepika Padukone-‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को लेकर दीपिका ने जताई खुशी

प्रभास की फिल्म पर फैंस हुए निराश?

प्रभास की फिल्म पर फैंस हुए निराश?

यश का ‘राया’ इंट्रो वीडियो क्यों नहीं कर पाया प्रभावित?

यश का ‘राया’ इंट्रो वीडियो क्यों नहीं कर पाया प्रभावित?

द राजा साहब बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रिडिक्शन, प्रभास की ओपनिंग कितनी होगी?

द राजा साहब बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रिडिक्शन, प्रभास की ओपनिंग कितनी होगी?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870