Latest Hindi News : क्रिसमस पर रिलीज़ होगा गाना ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’

Read Time:  1 min
क्रिसमस
क्रिसमस
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । बालीवुड की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ट्रेलर में दिखा कार्तिक का चार्म और अनन्या की ताजगी

ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के प्रभावशाली वॉयसओवर से होती है, जिसमें वह जिंदगी को आज में जीने की बात करते नजर आते हैं। उनके किरदार का नाम रेहान है, जिसे प्यार से ‘रे’ कहा जाता है। रेहान एक बेफिक्र, मस्तीखोर और बिंदास युवक है, जो अपने कूल अंदाज और फिट लुक के साथ स्क्रीन पर पूरी तरह छा जाता है। अनन्या पांडे ट्रेलर में भूमि वर्धन के किरदार में नजर आती हैं।

हंसी-मजाक और इमोशन का मिश्रण

ट्रेलर में हल्की-फुल्की शरारतों, मजेदार बातचीत और डांस सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशनल पहलू भी देखने को मिलते हैं। एक सीन में कार्तिक का डायलॉग, “जो मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुर्बानी न दे, वो मर्द, मर्द नहीं होता,” कहानी की गहराई को बयां करता है।

नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ की उपस्थिति

ट्रेलर में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ (Jackey Shroff) की झलक भी देखने को मिलती है, जो कहानी को और मजबूती देती है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।