Pehchaan Kaun: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की साल 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। मेकर्स मीनाक्षी शेषाद्रि को लीड एक्ट्रेस लेना चाहते थे। लेकिन उनके साथ फीस को लेकर काफी बातचीत हुई और लेकिन डील क्लोज नहीं हो पाई। इसके बाद मेकर्स माधुरी के पास पहुंचे जो कि तब इंडस्ट्री में नई थीं। यहां तक कि अनिल कपूर को भी माधुरी दीक्षित की आर्ट एंड क्राफ्ट पर शक था। लेकिन जब अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को लीड एक्ट्रेस लेकर यह फिल्म बनाई गई तो कमाल ही हो गया। यह ब्लॉकबस्टर हिट रही और सिनेमाघरों में 50 हफ्ते तक टिकी रही।
अनिल ने माधुरी को लेकर कही थी यह बात
Madhuri Dixit का जो गाना आज तक एवरग्रीन हिट है, उसकी शूटिंग के पहले अनिल कपूर ने कहा था कि Madhuri Dixit खूबसूरत हैं लेकिन वह सॉन्ग में कैबरे डांसर जैसी नहीं लग रही हैं। Madhuri Dixit ही नहीं गोल्डन जुबली करने वाली इस फिल्म के मेल लीड के लिए अनिल कपूर भी पहली पसंद नहीं थीं। मेकर्स के दिमाग में पहले आदित्य पंचोली का नाम था, लेकिन फिर अनिल कपूर को फिल्म इसलिए मिली क्योंकि बीच में बोनी कपूर का दखल था। यानि बोनी के कहने पर फिल्म अनिल कपूर को मिली।
ऐसे से माधुरी की झोली में गिरी फिल्म
Madhuri Dixit से पहले जब मेकर्स मीनाक्षी के पास पहुंचे तो उनके साथ काफी वक्त बातचीत चली। लेकिन मीनाक्षी शेषाद्रि जो फीस मांग रही थीं उस पर मेकर्स राजी नहीं थे। काफी वक्त तक फीस और शूटिंग की तारीखों को लेकर बातचीत के बाद डायरेक्टर एन. चंद्रा ने Madhuri Dixit का रुख किया। Madhuri Dixit इंडस्ट्री में नई-नई थीं और हर शॉट में अपना 100% देने के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस का डांस तो जैसे फ्लोर पर आग ही लगा देता था। Madhuri Dixit का गाना ‘एक दो तीन’ इतना बड़ा हिट हुआ कि आज तक सुना जाता है।
रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा करियर ग्राफ
इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित को इतनी बड़ी स्टार बना दिया कि उनके करियर का ग्राफ रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा। माधुरी दीक्षित यह फिल्म करने के बाद विदेश चली गई थीं और उन्हें कुछ पता नहीं था कि भारत में क्या चल रहा है। माधुरी दीक्षित जब वापस लौटीं तो बेहिसाब भीड़ एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी। माधुरी दीक्षित को इस घटना से समझ आ गया कि अब उनके करियर की गाड़ी रफ्तार पकड़ चुकी है।
- KCR : सरकार किसानों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील नहीं – केसीआर
- Kaleshwaram : सीएम तेलंगाना का बड़ा ऐलान, कालेश्वरम घोटाले में दोषियों को नहीं छोड़ेंगे
- Hyderabad cable bridge : केबल ब्रिज पर सुरक्षा की कमी
- TVK Vijay affidavit case : हलफनामे में 100 करोड़ का अंतर?
- Malayalam hit Vaazha : नानी ने रिलीज किया वाझा 2 ट्रेलर