डीप नेक ड्रेस में रैम्प पर उतरीं जाह्नवी कपूर, वॉक के लिए हो गईं ट्रोल

Read Time:  1 min
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर
FONT SIZE
GET APP

बी-टाउन की सुंदरी बाला जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जब किसी फंक्शन में जाती हैं या रैम्प वॉक पर उतरती हैं तो हर ओर उनके फैश सेंस की तारीफें होने लगती हैं

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा होने के साथ-साथ पॉपुलर स्टार किड भी हैं। फिल्मों के अलावा अक्सर उनका स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा में रहता है। जब भी वह किसी फैशन शो या इवेंट का हिस्सा बनती हैं तो लोग उनके खूबसूरत लुक के कायल हो जाते हैं। बोल्डनेस या खूबसूरती बिखेरने में उनका कोई जवाब नहीं है। एक बार फिर वह एक लेटेस्ट फैशन शो के लिए चर्चा में आ गई हैं।

लैक्मे फैशन वीक ( 2025) में रैंप वॉक करती नजर आईं। वह फेमस फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा की शो स्टॉपर बनकर रैम्प पर उतरीं और अपनी हसीन अदाओं से लोगों को कायल कर दिया। मगर कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनका वॉक खास रास नहीं आया। वह सोशल मीडिया पर अपने वॉक के लिए ट्रोल हो रही हैं।

स्ट्रैपलेस ड्रेस में जाह्नवी का स्टनिंग लुक

शाम को जाह्नवी कपूर राहुल मिश्रा के लिए लैक्मे फैशन वीक के रैम्प वॉक पर उतरीं। स्ट्रैपलेस और थाई स्लिट लॉन्ग गाउन में वह कमाल की लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक मिनिमल एक्सेसरीज के साथ एलिगेंट रखा था और सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए थे। खुले बाल, स्मोकी आईज और मिनिमल मेकअप में जाह्नवी बहुत स्टनिंग लग रही थीं। जाह्नवी कपूर के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

क्यों ट्रोल हो रहीं जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस ने ब्लैक हाई हील्स में रैम्प पर वॉक किया। कुछ लोगों को उनका कॉन्फिडेंस और लुक बहुत ही पसंद आया। मगर कुछ को उनका चलने का स्टाइल नहीं पसंद आया। कुछ लोगों ने तो जाह्नवी के ठीक पीछे चल रही मॉडल की तारीफ कर दी। एक ने कहा, “सक्सेसफुल है ना इसलिए थोड़ा कॉन्फिडेंस अच्छा है, वरना इसके पीछे वाली इससे ज्यादा खूबसूरत है।”

एक ने लिखा, “मुझे तो पीछे वाली मैडम को देखना था लेकिन वीडियो खत्म हो गया।” एक ने कहा कि जाह्नवी फेमस मॉडल काइली जेनर को कॉपी करने की कोशिश कर रहीं। एक ने कहा, “सबसे खराब वॉक। पीछे वाली लड़कियों को देखो।” इसी तरह लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।