New Delhi : टीपीसीसी अध्यक्ष मिलें राहुल गांधी से, की अहम बात

Read Time:  1 min
टीपीसीसी अध्यक्ष
टीपीसीसी अध्यक्ष
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) से मुलाकात की। करीब 15 मिनट तक चली इस बैठक में तेलंगाना में चल रहे विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा राहुल गांधी को प्रस्तुत किया

बैठक के दौरान टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने राज्यभर में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा राहुल गांधी को प्रस्तुत किया। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की नियुक्ति, जिला एवं मंडल समितियों के गठन, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व वादों के अनुरूप राज्य में जाति जनगणना कराई गई है और उससे संबंधित विस्तृत आधिकारिक आंकड़े जारी किए जा चुके हैं।

आगामी बैठक हैदराबाद में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा

टीपीसीसी अध्यक्ष ने देशभर में लागू किए जा रहे महिला आरक्षण विधेयक में पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए आरक्षण शामिल करने की वकालत की। इसके अलावा, उन्होंने एआईसीसी की राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार परिषद की आगामी बैठक हैदराबाद में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर राहुल गांधी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सदस्य वी. हनुमंत राव और राज्यसभा सांसद अनिल यादव ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।