Marriage: शादी सिर्फ रस्म नहीं, एक कानूनी बंधन है

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

विवाह संस्कार के शुरुआत में तिलक का कार्यकम होता है। शादी इस दौरान लगन पत्रिका का रस्म निभाया जाता है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि ये रस्म वर और वधू के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक बंधन के लिए किया जाता है।

लग्न पत्रिका का महत्व. हिंदू धर्म में अलग-अलग रीति रिवाज हैं. वहीं किसी भी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक 16 संस्कार होते हैं, जिसमें से एक संस्कार विवाह संस्कार होता है, जो बेहद ज्यादा महत्व रखता है. इस संस्कार में अनेकों रस्म निभाए जाते हैं, जो की वर और वधू के पक्ष से अलग-अलग निभाए जाते हैं, जिसमें से एक लग्न पत्रिका रस्म होता है, जो कि तिलक के दिन किया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं ये रस्म क्या है? आइए जानते हैं।

दरअसल, विवाह संस्कार के शुरुआत में तिलक का कार्यकम होता है. इस दौरान लग्न पत्रिका का रस्म निभाया जाता है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि ये रस्म वर और वधू के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक बंधन के लिए किया जाता है, जहां की एक तरह से कह सकते हैं कि ये एक-दो परिवार के बीच बन रहे रिश्तों का बॉन्ड है, जिसमें वर और वधू के बीच जुड़ रहे संबंधों का जिक्र होता है।

समाज के बीच होता है रजिस्ट्रेशन

मेदिनीनगर शहर के रेड़मा स्थित काली मंदिर के पुजारी श्याम कुमार पांडे ने बताया कि लग्न पत्रिका एक प्रकार से रजिस्ट्रेशन है, जो समाज के बीच होता है. इसमें वर और वधू के पक्ष का नाम, पता लिखा जाता है और शुभ लग्न में होने वाले कार्यक्रम का जिक्र किया जाता है. यह एक तरह से प्रमाण होता है, जो की दो परिवारों के बीच बनने वाले संबंधों का जिक्र किया जाता है. इसमें दोनों पक्षों का परिचय भी लिखा जाता है।

लग्न का होता है प्रमाण

उन्होंने आगे कहा कि आपके और हमारे द्वारा जिस लग्न में तिलक का कार्यक्रम आयोजन हुआ है. उसका प्रमाण लिखित रूप में वधू पक्ष को दिया जाता है, जिससे कोई तोड़ नहीं न सकता है. एक बार लग्न पत्रिका आदान प्रदान कर लेने के बाद दोनों पक्षों के पास लिखित प्रमाण होता है कि इस लग्न में आपके और हमारे बीच ये संबंध जुड़ा है, जिसके आधार पर आप कोर्ट भी जा सकते हैं।

Read more: Aish- Abhishek: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की 18वीं सालगिरह

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।