Falgun Month 2026: फाल्गुन मास कब से शुरू? 

Read Time:  1 min
फाल्गुन मास
फाल्गुन मास
FONT SIZE
GET APP

Falgun kab shuru ho rha hai: पंचांग का आखिरी और सबसे रंगीन महीना फाल्गुन शुरू होने वाला है. धार्मिक दृष्टि से यह महीना आनंद, उल्लास और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसी महीने में प्रकृति अपनी सुंदरता बिखेरती है और मौसम में एक नई ताजगी आती है. आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से प्रमुख त्योहार पड़ने वाले हैं.

Falgun Maas 2026 Festivals List: पंचांग में फाल्गुन (Falgun) मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना होता है, जिसमें भगवान शिव, श्रीकृष्ण और विष्णु जी की उपासना का खास महत्व होता है. इसी महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं. फाल्गुन के महीने में शुद्ध जल से स्नान करना और भगवान को सफेद फूल व अबीर-गुलाल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल (2026) में फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है, जो 3 मार्च तक चलेगा. आइए जानते हैं इस माह कौन-कौन से बड़े त्योहार पड़ते हैं.

अन्य पढ़े: Kashi ­: काशी के पर्यटन में रिकार्ड वृद्धि, पहुंचे 7 करोड़ श्रद्धालु

फाल्गुन 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 02 फरवरी- फाल्गुन माह का शुभारंभ
  • 07 फरवरी- यशोदा जयंती
  • 09 फरवरी- जानकी जयंती
  • 13 फरवरी- विजया एकादशी
  • 15 फरवरी- महाशिवरात्रि
  • 17 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या
  • 19 फरवरी- फुलेरा दूज
  • 24 फरवरी- होलाष्टक
  • 27 फरवरी- आंवला एकादशी
  • 03 मार्च- होलिका दहन
  • 04 मार्च- होली (धुलेंडी)

फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष स्थान है क्योंकि यह साल का बारहवां और अंतिम महीना होता है. इस महीने में शीत ऋतु (सर्दी) विदा लेती है और वसंत का पूर्ण आगमन होता है, जो मन में नई ऊर्जा भरता है. वफाल्गुन में दान और तर्पण का विशेष फल मिलता है. पितरों की शांति के लिए यह महीना उत्तम माना जाता है. चंद्रमा का जन्म भी इसी महीने में माना जाता है, इसलिए मानसिक शांति के लिए इस दौरान विशेष पूजा की जाती है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।