7 Running Horse : क्यों अमीर लोग दक्षिण दिशा में लगाते हैं खास तस्वीर?

Read Time:  1 min
7 Running Horse
7 Running Horse
FONT SIZE
GET APP

दक्षिण दिशा का महत्व वास्‍तु में

  • वास्‍तु के अनुसार दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व (Fire) से जोड़ा जाता है, जिसके अधिपति यमराज हैं। यह ख्याति, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और ऊर्जा से जुड़ी दिशा मानी जाती है
  • धन, सामाजिक सम्मान और प्रेरणा के लिए यह जोन महत्त्वपूर्ण होता है

7 Running Horse Painting Vastu Direction: वास्तु शास्त्र (Vastu Direction) अनुसार इस तस्वीर (Painting) को घर में लगाने से नौकरी-कारोबार में खूब सफलता हासिल होती है। ये तस्वीर किस्मत चमका देती है। इसे लगाने के लिए घर की दक्षिण दिशा सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है

7 Running Horse Painting Vastu Direction: वास्तु शास्त्र में सात भागते घोड़ों की पेंटिंग को बेहद शुभ बताया गया है। मान्यता है जो कोई इस पेंटिंग को अपने घर में या ऑफिस में लगाता है उसकी किस्मत चमक जाती है। ये तस्वीर खुशहाली और समृ्द्धि लाने का काम करती है।

लेकिन अब सवाल ये आता है कि इस तस्वीर को कहां और कैसे लगाना चाहिए? तो आपको बता दें कि घर में ये तस्वीर हॉल में लगानी चाहिए।

इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर ऐसी लें जिसमें सभी घोड़ों का चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा हो साथ ही घोड़े एक ही दिशा में दौड़ रहे हों। बता दें सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर घर में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। चलिए अब जानते हैं इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा क्या होती है।

दक्षिण दिशा सबसे शुभ मानी जाती है

इस तस्वीर को लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। अगर कारोबार में तरक्की चाहिए तो घर के हॉल की दक्षिण दिशा वाली दीवार पर ये तस्वीर लगाएं। इसके अलावा इस तस्वीर को आप उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

इससे करियर में तरक्की तो मिलेगी ही साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस तस्वीर को दीवार पर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों की लगाम बंधी हुई न हो।

इस पेंटिंग को स्टडी रूम, लिविंग रूम और वर्क प्लेस पर भी लगा सकते हैं लेकिन कमरे में ये फोटो बिल्कुल भी न लगाएं। तस्वीर में घोड़े प्रसन्नचित्त दिखने चाहिए, आक्रोशित नहीं।

इसका मतलब है कि घोड़े की तस्वीर ऐसी लगानी चाहिए जिसमें घोड़े शांत, खुश और ऊर्जावान दिखे, न कि क्रोधित या आक्रामक। तस्वीर को रोजाना कपड़े से साफ करते रहें जिससे उस पर गंदगी इकट्ठा न होने पाए।

क्या दक्षिण मुखी घर भाग्यशाली हो सकता है?

जी हाँ, दक्षिणमुखी घर भाग्यशाली हो सकता है अगर उसका लेआउट वास्तु सिद्धांतों के अनुसार हो। प्रवेश द्वार की उचित स्थिति और कमरों का उचित आवंटन इसे एक समृद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर घर बना सकता है।

क्या दक्षिण दिशा व्यापार के लिए अच्छी है?

क्या वास्तु के अनुसार दक्षिण मुखी दुकान रखना शुभ या भाग्यशाली है? दरअसल, दुकान खोलने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह अग्नि तत्व से संबंधित है और ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा की ओर मुख वाला प्रवेश द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में असंतुलन पैदा कर सकता है।

अन्य पढ़ें: Sawan Special: 5 अगस्त को मनाया जाएगा सावन पुत्रदा एकादशी व्रत

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।