Gold Price Rate : नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। 1 जनवरी की सुबह देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत भी नीचे आई।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,35,030 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,34,880 प्रति 10 ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,308.30 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
साल 2025 में सोने की (Gold Price Rate) कीमतों में 73.45 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी गोल्ड में तेजी का रुझान बना रह सकता है।
चांदी का भाव
1 जनवरी को चांदी की कीमत घटकर ₹2,38,900 प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में चांदी $71.67 प्रति औंस पर पहुंच गई है। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश के कारण चांदी ने सालाना आधार पर लगभग 164% की मजबूती दिखाई है।
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,23,790 | 1,35,030 |
| मुंबई | 1,23,640 | 1,34,880 |
| अहमदाबाद | 1,23,690 | 1,34,930 |
| चेन्नई | 1,23,640 | 1,34,880 |
| कोलकाता | 1,23,640 | 1,34,880 |
| हैदराबाद | 1,23,640 | 1,34,880 |
| जयपुर | 1,23,790 | 1,35,030 |
| भोपाल | 1,23,690 | 1,34,930 |
| लखनऊ | 1,23,790 | 1,35,030 |
| चंडीगढ़ | 1,23,790 | 1,35,030 |
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :