MP- भोपाल में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भिड़ी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Read Time:  1 min
भोपाल
भोपाल
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के अवसर पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेरसिया क्षेत्र में पिकअप वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मकर संक्रांति का उत्सव मातम में बदला

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदापुरम (Narmadapuram) में पवित्र स्नान कर लौट रहे थे। बुधवार देर रात बेरसिया इलाके में सामने से आ रही पिकअप वैन से ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और कई लोग उनमें फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

सिरोंज के रहने वाले थे सभी मृतक

हादसे में वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। उनकी पहचान मुकेश अहिरवार (40), बाबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) के रूप में हुई है। सभी मृतक विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

अन्य पढ़े: UP- सीएम योगी ने दी लोहड़ी की बधाई, समाज में भाईचारे को मजबूत करने की अपील

तीन बच्चों सहित 10 लोग घायल

दोनों वाहनों में सवार कुल दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।