Gold price 09/12/25 : इस शहर में 18 कैरेट सोना ₹1 लाख के पार | आज का भाव…

Read Time:  1 min
Gold rate crash
Gold rate crash
FONT SIZE
GET APP

Gold price 09/12/25 : घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिली है। देश के 10 प्रमुख शहरों में से एक शहर में 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम ₹1 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक से पहले सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना दोनों ही ₹10 महंगा हुआ है। दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹280 और 22 कैरेट सोना ₹250 तक चढ़ चुका है।

Read also : अंबेडकर के विचार तेलंगाना के शासन का मार्ग प्रशस्त करते हैं – भट्टी

10 बड़े शहरों में आज सोने के भाव (10 ग्राम में)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,30,580₹1,19,710₹97,980
मुंबई₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
कोलकाता₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
चेन्नई₹1,31,340₹1,20,390₹1,00,390
बेंगलुरु₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
हैदराबाद₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
लखनऊ₹1,30,580₹1,19,710₹97,980
पटना₹1,30,480₹1,19,610₹97,880
जयपुर₹1,30,580₹1,19,710₹97,980
अहमदाबाद₹1,30,480₹1,19,610₹97,880

चांदी के दाम

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के दाम लगातार (Gold price 09/12/25) दूसरे दिन भी फिसले हैं। दिल्ली में चांदी का भाव दो दिनों में ₹1100 टूटकर ₹1,88,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹1,97,900 प्रति किलो पर बिक रही है।

इस हफ्ते क्यों अहम रहेगा बुलियन बाजार?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह सोने-चांदी की दिशा मुख्य रूप से इन कारकों पर निर्भर करेगी:

  • फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति
  • अमेरिका और चीन का आर्थिक डेटा
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल

एनालिस्ट्स के मुताबिक, अगर फेड ब्याज दर में कटौती करता है, तो सोने में और तेजी आ सकती है। वहीं चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण इसके शॉर्ट टर्म में ₹2 लाख से ₹2.25 लाख प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।