Gold Price Today : 26 दिसंबर को भी सोने की कीमतों में तेजी जारी

Read Time:  1 min
Dubai gold price
Dubai gold price
FONT SIZE
GET APP

Gold Price Today : घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 26 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस साल अब तक सोना करीब 73.7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल भी गोल्ड में तेजी बनी रह सकती है।

निवेश बैंक Goldman Sachs ने अनुमान जताया है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से सोने को समर्थन मिलता रहेगा।

Read also : News Hindi : एआईएफवाई ने गैरकानूनी प्रवेश परीक्षाओं के खिलाफ कदम उठाने की मांग

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (26 दिसंबर)

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,27,8101,39,410
मुंबई1,27,6601,39,260
अहमदाबाद1,27,7101,39,310
चेन्नई1,27,6601,39,260
कोलकाता1,27,6601,39,260
हैदराबाद1,27,6601,39,260
जयपुर1,27,8101,39,410
भोपाल1,27,7101,39,310
लखनऊ1,27,8101,39,410
चंडीगढ़1,27,8101,39,410

Silver Price Today: चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने (Gold Price Today) को मिल रही है। 26 दिसंबर को चांदी का भाव बढ़कर 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। 25 दिसंबर को इंदौर सराफा बाजार में चांदी 1,000 रुपये की तेजी के साथ 2,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इस साल अब तक विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।