महिलाओं के लिए खुशखबरी
Gold rate today : देश में सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। अक्षय तृतीया के खरीदारी सीजन के बीच सोने का सस्ता होना ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 22 डॉलर बढ़कर 4793 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी बढ़कर 79.89 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।
अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी
हैदराबाद में आज का गोल्ड रेट
हैदराबाद बुलियन मार्केट में आज सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम (Gold rate today) पर 450 रुपये घटकर 1,42,350 रुपये हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 490 रुपये घटकर 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :