Gold Rate 27/12/25 : घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई में भी 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर है।
इस साल अब तक घरेलू बाजार में सोना करीब 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। विश्लेषकों का मानना है कि अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रह सकती है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से सोने को मजबूत समर्थन मिल रहा है।
निवेश बैंक Goldman Sachs का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (27 दिसंबर)
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,28,510 | 1,40,180 |
| मुंबई | 1,28,360 | 1,40,003 |
| अहमदाबाद | 1,28,410 | 1,40,080 |
| चेन्नई | 1,28,360 | 1,40,003 |
| कोलकाता | 1,28,360 | 1,40,003 |
| हैदराबाद | 1,28,360 | 1,40,003 |
| जयपुर | 1,28,510 | 1,40,180 |
| भोपाल | 1,28,410 | 1,40,080 |
| लखनऊ | 1,28,510 | 1,40,180 |
| चंडीगढ़ | 1,28,510 | 1,40,180 |
Silver Price Today: चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त (Gold Rate 27/12/25) तेजी देखने को मिल रही है। 27 दिसंबर को चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इस साल घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में 163.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए बढ़ती खरीदारी और वैश्विक आपूर्ति में कमी को चांदी की तेजी का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :