తెలుగు | Epaper

Latest News : चांदी ऑल-टाइम हाई पर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : चांदी ऑल-टाइम हाई पर

आज ₹3,504 की बड़ी बढ़त

चांदी की कीमतें आज ₹1.79 लाख प्रति किलो के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। दिनभर में इसमें ₹3,504 की तेज बढ़त दर्ज की गई।

सोने में भी तेजी- ₹957 उछलकर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम

सोना भी मजबूत तेजी के साथ ₹957 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

चांदी के दाम आज यानी 3 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार ये आज 3,504 रुपए बढ़कर 1,78,684 रुपए हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

वहीं 10 ग्राम सोना (Gold) 957 रुपए महंगा होकर 1,28,550 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं

अन्य पढ़ें: भारत निर्यात संकट में, टैरिफ का गहरा असर

इस साल सोना ₹52,388 और चांदी ₹92,667 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 52,388 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,550 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 92,667 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,74,650 रुपए प्रति किलो हो गई है।

3 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी

1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। जब बड़े बैंक लगातार खरीदते हैं तो बाजार में सोने की मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है।

2. क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में इस समय काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में कुछ निवेशक पैसा सोने में लगा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में शेयर बाजार से कम रिटर्न ने भी सोने को आकर्षक बना दिया।

3. शादी के सीजन से डिमांड: शादियों का सीजन शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ गई है।

चांदी का पुराना नाम क्या था?

चाँदी का वैज्ञानिक नाम लैटिन शब्द अर्जेंटम का संक्षिप्त रूप है। परिभाषा के अनुसार, अर्जेंटम एक चमकदार धूसर-सफ़ेद रंग का तत्व है जो प्राकृतिक रूप से अर्जेंटाइट और अन्य अयस्कों में पाया जाता है।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870