తెలుగు | Epaper

Plane Crash: सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की, आज पहली बैठक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Plane Crash: सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की, आज पहली बैठक

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति की पहली बैठक दिल्ली में होगी। गृह सचिव की अध्यक्षता में यह समिति भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं तैयार करेगी। समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी है। AAIB तकनीकी जांच कर रहा है जबकि यह समिति नीति-आधारित समाधान देगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ने सुरक्षा नीतियों पर सुझाव की बात कही।

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे के बाद जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई उच्च-स्तरीय समिति की पहली बैठक आज सोमवार को दिल्ली में होगी। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

गृह सचिव इस समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं और इसका उद्देश्य है भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) तैयार करना। समिति को अपनी रिपोर्ट तीन महीनों के भीतर सौंपनी होगी।

AAIB कर रही है जांच

अहमदाबाद विमान हादसे की तकनीकी जांच का जिम्मा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सौंपा गया है। AAIB इस बात की जांच कर रहा है कि विमान विमान तकनीकी रूप से कैसे और क्यों विफल हुआ

वहीं, यह उच्च-स्तरीय समिति एक समग्र और नीति-आधारित समाधान तैयार करेगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा था कि AAIB तकनीकी पहलुओं की जांच करेगा, जबकि गृह सचिव की अध्यक्षता वाली समिति भविष्य की सुरक्षा नीतियों और प्रक्रियाओं को लेकर सुझाव देगी।

मिला ब्लैक बॉक्स

गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद मेघानीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बचा।ब्लैक बॉक्स शुक्रवार शाम को हादसे की जगह से बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स में उड़ान से जुड़ा तकनीकी डेटा और पायलट की बातचीत रिकॉर्ड होती है, जो हादसे की असली वजह जानने में मदद करेगा।

Read more : Pune bridge collapse : इंद्रायणी नदी में गिरा 30 साल पुराना पुल, 5 की मौत

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870