తెలుగు | Epaper

लाहौर एयरपोर्ट के पास एक के बाद कई धमाके, बोलन घाटी में सेना पर हमला,12 की मौत

digital
digital

भारत के मिसाइल हमलेके साथ ही पाकिस्तान सेना के बुरे दिन शुरू हो गए हैं।पाकिस्तान की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रहीहै। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में लाहौर के हवाई अड्डे पर कई धमाके हुए । इसके बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। इससे वहां दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी मीडिया के दावे के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यह धमाका दोनों परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी देशों के बीच टकराव के और अधिक बढ़ने की आशंका को गहरा कर रहा है।विस्फोट के बादअफरा-तफर मच गयी।

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा!

पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि यह हमला भारतीय सेना द्वारा किया गया हो सकता है, हालांकि भारत की तरफ से गुरुवार सुबह किसी भी हमले की कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह पाकिस्तान की तरफ से प्रोपेगेंडा हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि ये धमाके पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही ड्रिल के दौरान चूक हो सकती है।एक प्रत्यक्षदर्शी ने राॅयटर को बताया कि हवाई अड्डे पर कई मिसाइल आकर गिरे। भारत ने इन खबरोंका खंडन किया है कि आज पाकिस्तान पर किसी तरह का हमला किया गया है।

बलूच विद्रोहियों ने पाक सेना पर किया हमला, 12 की मौत

ओरआपरेशन सिंदूर के बाद अब बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला बोला है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला करके सैन्य वाहन को उड़ा दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई है। बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बोलन घाटी के मच कुंड के पास हमले को अंजाम दिया है। बोलन घाटी वही इलाका है, जहां इसी साल मार्च में बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना को ट्रेन को छुड़ाने में 36 घंटे से ज्यादा समय लगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के जवान जवान गश्ती अभियान पर थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विशेष सामरिक ऑपरेशन दस्ते ने रिमोट कंट्रोल आईईडी विस्फोट के जरिए जवानों से भरे वाहन को निशाना बनाया। धमाके के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। बीएलए से जुड़े हक्काल मीडिया ने हमले का वीडियो जारी किया है।

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870