తెలుగు | Epaper

IPL 2025: मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, हार्दिक और विल जोक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन

digital@vaartha.com
[email protected]

विल जोक्स(दो विकेट/ 36 रन) और हार्दिक पंड्या (एक विकेट/ नाबाद 21 के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट हरा दिया।
163 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस के लिए रायन रिकलटन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े।

थोडे समय के लिए चमका रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव का बल्ला

पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए (26)रनों की पारी खेली। आठवें ओवर में हर्षल पटेल ने रायन रिकलटन 23गेंदो में (31) को आउट किया। 13वें ओवर में पैट कमिंस ने सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाकर हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (26) रन बनाये।

नही चल पाये हार्दिक पांड्या

पैट कमिंस ने विल जॉक्स को आउटकर अपना तीसरा विकेट झटका। विल जॉक्स ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रन बनाये। 18वें ओवर में इशान मलिंगा ने हार्दिक पंड्या और नमन धीर (शून्य) को आउटकर मुम्बई के खेमे में हलचल मचा दी। हार्दिक पंड्या ने नौ गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (21) रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई इंडियंस ने 18.1 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।

पेट कमिंस की शानदार गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदरबाद की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। इशान मलिंगा को दो विकेट मिले। हर्षल पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।इससे पहले आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। नौंवे ओवर में हार्दिक पंड्या ने अभिषेक शर्मा को आउट कर मुम्बई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई।

अभिषेक शर्मा ने की शानदार बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (40) रन बनाये। इशान किशन (दो) और ट्रेविस हेड (28) को विल जोक्स ने आउट किया। 17वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने नीतीश कुमार रेड्डी (19) को आउट किया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने हाइनरिक क्लासन को बोल्ड आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद को झटका दिया। हाइनरिक क्लासन ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (37) रन बनाये।

सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। अनिकेत वर्मा (18) और कप्तान पैट कमिंस (आठ) रन बनाकर नाबाद रहे।
मुम्बई इंडियंस के लिए विल जोक्स ने दो विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

गंभीर की रणनीति हिट- शोएब अख्तर की तारीफ

गंभीर की रणनीति हिट- शोएब अख्तर की तारीफ

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

गंभीर

गंभीर

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870