DC vs SRH Match : दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

Read Time:  1 min
DC vs SRH Match : दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
FONT SIZE
GET APP

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 10वें मैच में रविवार (30 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 ओवर रहते 7 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दूसरा मैच हारी है। 1 मैच जीती है। दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद छठे नंबर पर है।

डुप्लेसिस की विस्फोटक बल्लेबाजी

दिल्ली ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज डु प्लेसिस (50; 27 गेंदों में 3 चौके, 3 छक्के) ने आक्रामक खेल दिखाया और अर्धशतक बनाया।

विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाया और सनराइजर्स 18.4 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। स्टार्क ने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट लिए। युवा अनिकेत वर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अनिकेत वर्मा ने 41 गेंद पर 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद पर 32 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 1, इशान किशन 2 और नितीश कुमार रेड्डी 0 पर आउट हुए। अभिनव मनोहर ने 4, पैट कमिंस ने 2, वियान मुल्डर 9, हर्षल पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए और मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 5 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 27 गेंद पर 50 रन बनाए। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 और केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल 18 गेंद पर 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जीशान अंसारी ने 4 विकेट लिए। जीशान अंसारी को सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में मौका मिला। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। केएल राहुल ने डेब्यू किया। समीर रिजवी की जगह मौका मिला।जों में मिशेल स्टार्क (5/35) प्रभावशाली रहे। कुलदीप यादव ने तीन और मोहित शर्मा ने एक विकेट लिया।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।