पश्चिम बंगाल के तिस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में ‘तिस्ता प्रहार’ नाम से भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में रणनीति तैयार की गई। नदी किनारे युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो तो उसका सामना कैसे करना चाहिए इस पर रणनीति बनी। शत्रु की रणनीतियों को कैसे नष्ट किया जाए इसका अभ्यास किया गया।
इस दौरान हथियारों की आपूर्ति, सैनिकों के बीच समन्वय जैसे विषयों को क्षेत्रीय स्तर पर परखा गया। हाल ही में भारतीय सेना में शामिल की गई अत्याधुनिक तकनीकी प्रणालियों और हथियारों के उपयोग तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
इसके अलावा प्रतिकूल मौसम की स्थिति में कैसे कार्य करना चाहिए, उस पर भी अभ्यास किया गया। शत्रु पक्ष से उत्पन्न होने वाले खतरों को पहचान कर तुरंत कैसे प्रतिक्रिया दी जाए, इस पर विशेष ड्रिल्स आयोजित की गईं।