తెలుగు | Epaper

AI : एआई आधारित पुलिसिंग: ‘सी-मित्र’ ने 100 एफआईआर दर्ज कराईं

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
AI : एआई आधारित पुलिसिंग: ‘सी-मित्र’ ने 100 एफआईआर दर्ज कराईं

हैदराबाद । साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हैदराबाद सिटी पुलिस द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल ‘सी-मित्र’ से उल्लेखनीय परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरुआत के महज दस दिनों मेंजो देश में अपनी तरह की पहली पहल है। इस वर्चुअल हेल्पडेस्क ने 1,000 पीड़ितों से संपर्क किया और 100 से अधिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई हैं।

पहल का मकसद शिकायत प्रक्रिया को सरल बनाना

9 जनवरी को पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा शुरू की गई ‘सी-मित्र’ पहल का उद्देश्य पीड़ितों को आश्वस्त करना और शिकायत प्रक्रिया को सरल बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, सी-मित्र टीम प्रतिदिन औसतन 100 पीड़ितों को फोन कर उनकी समस्याएं समझ रही है। जब कोई पीड़ित 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करता है, तो सी-मित्र टीम उससे संपर्क कर विवरण एकत्र करती है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से कानूनी रूप से सुदृढ़ शिकायत का मसौदा तैयार कर उसे व्हाट्सऐप या ईमेल के जरिए पीड़ित को भेजा जाता है। पीड़ित को शिकायत प्रिंट कर हस्ताक्षर करने के बाद डाक या कूरियर से बशीरबाग साइबर क्राइम थाने भेजनी होती है।

घंटों थाने में इंतजार नहीं करना पड़ता है पीड़ितों को

हस्ताक्षरित प्रति मिलते ही बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की जाती है और उसकी प्रति सीधे पीड़ित के मोबाइल पर भेज दी जाती है। इससे पीड़ितों को घंटों थाने में इंतजार नहीं करना पड़ता। त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए साइबर क्राइम विंग में 24 सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है, जो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दो शिफ्टों में काम कर रही है। इस पहल की मानवीय दृष्टिकोण के लिए सराहना हो रही है।

टीम से जुड़ी महिला कांस्टेबल दीक्षिता ने कहा कि लोग आमतौर पर थाने जाने से डरते हैं, लेकिन जब हम फोन कर न्याय का भरोसा दिलाते हैं तो उनकी आवाज में आत्मविश्वास झलकता है। सी-मित्र एक पुल की तरह काम करता है। एक अन्य कांस्टेबल पृथ्विका ने इसे तकनीक और मानवीय संवेदना का ‘डिजिटल क्रांति’ बताया और कहा कि भविष्य में साइबर अपराध के पूर्ण उन्मूलन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

हैदराबाद में होटल बंद? LPG पर केंद्र की सफाई

हैदराबाद में होटल बंद? LPG पर केंद्र की सफाई

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए राज्य को तैयार किया जाए – रेवंत रेड्डी

ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए राज्य को तैयार किया जाए – रेवंत रेड्डी

रेल डिब्बा कारखाने और विस्थापित परिवारों के लिए रोजगार की मांग

रेल डिब्बा कारखाने और विस्थापित परिवारों के लिए रोजगार की मांग

12 वर्षीय कुचीपुड़ी नृत्यांगना का ‘गिरि प्रदक्षिणा’ मार्ग पर नृत्य

12 वर्षीय कुचीपुड़ी नृत्यांगना का ‘गिरि प्रदक्षिणा’ मार्ग पर नृत्य

दिल्ली में तेलंगाना की मजबूत आवाज़ बनूंगा- वेनम नरेंद्र रेड्डी

दिल्ली में तेलंगाना की मजबूत आवाज़ बनूंगा- वेनम नरेंद्र रेड्डी

गाचीबौली स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगा

गाचीबौली स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगा

वर्तमान में तेलंगाना पुलिस देश में अग्रणी – श्रीधर बाबू

वर्तमान में तेलंगाना पुलिस देश में अग्रणी – श्रीधर बाबू

कौशल, धैर्य और सफलता महिलाओं की विशिष्ट विशेषताएँ – मंत्री सीतक्का

कौशल, धैर्य और सफलता महिलाओं की विशिष्ट विशेषताएँ – मंत्री सीतक्का

हैदराबाद रेलवे डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भव्य शुरुआत

हैदराबाद रेलवे डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भव्य शुरुआत

कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही है सरकार – तुम्मला

कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही है सरकार – तुम्मला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870