हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी ( सीईओ ) सी. सुदर्शन रेड्डी बेल्जियम (Belgium) के लिए तीन दिवसीय औपचारिक यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन में सहयोग मजबूत करना और भारत निर्वाचन आयोग (ECI ) एवं बेल्जियम के फेडरल पब्लिक सर्विस – इंटीरियर के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है।
मुख्य ध्यान चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता बढ़ाना
बेल्जियम सरकार द्वारा दिए गए औपचारिक निमंत्रण के तहत यह यात्रा आयोजित की जा रही है और इसका मुख्य ध्यान चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाने पर है। सुदर्शन रेड्डी की अगुवाई में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अनदीप दुरीशेट्टी, जिला निर्वाचन अधिकारी और खम्मम कलेक्टर, बोयपाटी चेनैया, राज्य प्रशिक्षण नोडल अधिकारी और विशेष ग्रेड उप-कलेक्टर,कंकनाला अनंता रेड्डी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 48-इब्राहिमपट्नम विधानसभा क्षेत्र वेमुला ध्रुवा कुमार रेड्डी, बूथ स्तर अधिकारी, मतदान केंद्र संख्या 97, 63-नम्पल्ली विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
केयू ल्यूवेन विश्वविद्यालय के अकादमिक विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श
इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल बेल्जियम के फेडरल पब्लिक सर्विस – इंटीरियर और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा, केयू ल्यूवेन विश्वविद्यालय के अकादमिक विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करेगा और ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास में अधिकारियों एवं सेवा मतदाताओं से बातचीत करेगा। यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा है, जो चुनाव प्रशासन में पेशेवर क्षमता बढ़ाने, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण करने और लोकतांत्रिक शासन में भारत की नेतृत्व भूमिका को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :