Hyderabad stabbing case : हैदराबाद के पुराने शहर के रेन बाजार इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई।
मृतक की पहचान याकुतपुरा निवासी 28 वर्षीय जुनैद बिन मोहम्मद बहारमूस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जुनैद मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी दो लोगों ने रास्ता रोककर उस पर तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जुनैद को मल्कपेट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Read aslo : केन्द्रीय मंत्री ने हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन के कामों का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही रेन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और (Hyderabad stabbing case) शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल (OGH) के शवगृह में भेजा गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए रेन बाजार इलाके और ओजीएच में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस का मानना है कि यह हत्या आपसी दुश्मनी का नतीजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जांच में कुख्यात राउडी शीटर जफर पहलवान के बेटों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :