हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को कम करने के उद्देश्य से दो जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष रेलगाड़ियां 10 मई को एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07507 मंचेरियल–सिकंदराबाद जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को प्रातः 10:00 बजे मंचेरियल से रवाना होकर अपराह्न 03:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी रामागुंडम, पेद्दापल्ली, कोलनूर, ओडेला, जम्मीकुंटा, उप्पल, काजीपेट और जनगांव स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07508 काचीगुड़ा–मंचेरियल जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को रात्रि 10:35 बजे काचीगुड़ा (Kacheguda) से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 05:00 बजे मांचेरियल पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी जंगांव, काजीपेट, उप्पल, जम्मीकुंटा, ओडेला, कोलनूर, पेद्दापल्ली और रामागुंडम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विशेष रेलगाड़ियों में केवल अनारक्षित डिब्बे लगाए जाएंगे
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों विशेष रेलगाड़ियों में केवल अनारक्षित डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 07505 विजयवाड़ा–सिकंदराबाद जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को प्रातः 8:00 बजे विजयवाड़ा से रवाना होकर अपराह्न 03:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी एर्रुपालेम, मधिरा, बोनाकालु, खम्मम, दोर्नकल, महबूबाबाद, केसामुद्रम, वारंगल और काजीपेट स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07506 मलकाजगिरि–विजयवाड़ा जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को रात्रि 10:15 बजे मलकाजगिरि से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 07:00 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी काजीपेट, वारंगल, केसामुद्रम, महबूबाबाद, दोर्नकल, खम्मम, बोनाकालु, मधिरा और एर्रुपालेम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
मंचेरियल, विजयवाड़ा ,कर्नूल सिटी, सिरपुर कागजनगर की यात्रा आसान
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों विशेष रेलगाड़ियों में केवल अनारक्षित डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके। इसी तरह रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07503 कुरनूल सिटी–सिकंदराबाद जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को प्रातः 08:00 बजे कुरनूल सिटी से रवाना होकर अपराह्न 02:50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी आलमपुर रोड, मानोपाड, इटिक्याला, गदवाल, वनपर्थी रोड, देवरकद्रा, महबूबनगर, जडचेरला और शादनगर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07504 काचीगुड़ा–कर्नूल सिटी जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को रात्रि 09:30 बजे काचीगुड़ा से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 04:30 बजे कुरनूल सिटी पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी शादनगर, जडचेरला, महबूबनगर, देवरकद्रा, वनपर्थी रोड, गदवाल, इटिक्याला, मानोपाड और आलमपुर रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों विशेष रेलगाड़ियों में केवल अनारक्षित डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा
दमरे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07501 सिरपुर कागजनगर–सिकंदराबाद जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को प्रातः 8:00 बजे सिरपुर कागजनगर से रवाना होकर अपराह्न 2:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी बेल्लमपल्ली, मंदामारी, मांचेरियल, रामागुंडम, पेद्दापल्ली और काजीपेट स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07502 मलकाजगिरि–सिरपुर कागजनगर जनसाधारण विशेष रेलगाड़ी 10 मई को रात्रि 09:00 बजे मलकाजगिरि से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 04:00 बजे सिरपुर कागजनगर पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मांचेरियल, बेल्लमपल्ली और मंदामारी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। दोनों विशेष रेलगाड़ियों में केवल अनारक्षित डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :