मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए ली विस्तृत प्रबंधों की जानकारी
हैदराबाद। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद में 10 मई से शुरू होने वाली मिस वर्ल्ड पेजेंट-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए किए जा रहे विस्तृत प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश
इस अवसर पर रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को शहर में प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने का आदेश दिया। पुलिस अधिकारियों को हवाई अड्डे और होटलों में कड़ी सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा गया है, जहां दुनिया भर से आए मेहमान ठहरते हैं और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर भी कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए पर्यटन स्थलों पर विशेष व्यवस्था के निर्देश
CM Telangana रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को तेलंगाना राज्य में मेहमानों द्वारा ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागवार व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए जाएं।
सौंदर्यीकरण के कार्यों को जल्द पूरा किया जाए – रेवंत रेड्डी
मुख्यमंत्री रेवंत ने अधिकारियों को शहर में लंबित सौंदर्यीकरण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संपूर्ण प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने तथा पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
कई देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे
Hyderabad में 10 मई से शुरू होने वाली मिस वर्ल्ड पेजेंट-2025 में कई देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके लिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम कासफल बनाने लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- Bengal Counting- बंगाल रिजल्ट से पहले भवानीपुर में हंगामा, बीजेपी-टीएमसी में झड़प
- Bihar- रोहतास में भीषण सड़क हादसा : कंटेनर की टक्कर से 5 की मौत, 10 घायल
- Voting Counting- बंगाल में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर, भाजपा-टीएमसी 5-5 सीटों पर आगे
- UP- राजभर को करारा झटका : यूपी अध्यक्ष कश्यप ने छोड़ी पार्टी, वीआईपी में हुए शामिल
- Railway- रेलवे में डिजिटल हेल्थ क्रांति : UMID कार्ड से पेपरलेस इलाज, ऐप पर मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री