Bengal Counting- बंगाल रिजल्ट से पहले भवानीपुर में हंगामा, बीजेपी-टीएमसी में झड़प

Read Time:  1 min
बंगाल रिजल्ट
बंगाल रिजल्ट
FONT SIZE
GET APP

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले ही राजधानी कोलकाता का सियासी माहौल गरमा गया है। हॉट सीट भवानीपुर में मतगणना शुरू होने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मतगणना केंद्र के बाहर बढ़ी तकरार

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र (Bhawanipur Assembly Election) में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर टीएमसी और बीजेपी के मतगणना एजेंटों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाल लिया।

भवानीपुर बना सबसे चर्चित सीट

भवानीपुर सीट इस बार पूरे राज्य की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से टीएमसी (TMC) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी को उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस से प्रदीप प्रसाद, सीपीआईएम से श्रीजीब बिस्वास, बीएनआरपी से मनिका मुखर्जी और एसयूसीआईसी से अनुमिता शॉ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पिछले चुनाव में किसकी रही थी जीत

अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 2021 में टीएमसी के शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने बीजेपी के रुद्रनील घोष को 28,719 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। इस बार मुकाबला और भी कड़ा माना जा रहा है।

Read Also : Delhi- एसी ब्लास्ट से लगी आग, विवेक विहार की बिल्डिंग में 9 की मौत

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई उत्सुकता

भवानीपुर में इस बार 86.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के 61.36 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इस सीट पर कड़े मुकाबले और बड़े उलटफेर के संकेत दे रहा है। यहां 29 अप्रैल 2026 को वोटिंग हुई थी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।