Bihar- रोहतास में भीषण सड़क हादसा : कंटेनर की टक्कर से 5 की मौत, 10 घायल

Read Time:  1 min
रोहतास
रोहतास
FONT SIZE
GET APP

दिनारा । जिले के दिनारा (Dinara) थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे-319 पर बेलवैया मठिया मोड़ के पास अनियंत्रित कंटेनर ने खड़ी बस और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तड़के हुआ भीषण हादसा

यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ, जब सड़क किनारे खड़े वाहनों को तेज रफ्तार कंटेनर (Container) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार सभी लोग चेनारी के लोधी गांव में एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। गांव के पास बस और पिकअप खड़ी कर लोग उतर रहे थे और सामान उतारकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

मृतकों की हुई पहचान

इस दुर्घटना में मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह (45), पिंटू कुमार (35), रामेश्वर सिंह (38), नटवार थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया निवासी छोटू कुमार (20) और कैमूर के भगवानपुर निवासी रामबरत सिंह (44) की मौत हो गई। सभी मृतक अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल 10 लोगों को तत्काल दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है।

Read Also : Delhi- एसी ब्लास्ट से लगी आग, विवेक विहार की बिल्डिंग में 9 की मौत

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटनास्थल पर एसडीपीओ बिक्रमगंज समेत दिनारा, भानस, नटवार, दावथ और सूर्यपुरा थानों की पुलिस कैंप कर रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।