తెలుగు | Epaper

News Hindi : जीएसटी सुधार दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने वाले – निर्मला सीतारमण

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : जीएसटी सुधार दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने वाले – निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । देशभर में लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी ) सुधार भारत की आर्थिक संरचना को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने वाले हैं। यह विचार केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और विकास की दिशा में जीएसटी सुधार पुस्तक के विमोचन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जीएसटी सुधारों का सामाजिक न्याय (Social justice), कल्याण और विकास के दृष्टिकोण से गंभीर, संतुलित और तथ्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। नीति, शासन और अर्थव्यवस्था को समझने के लिए यह एक प्रामाणिक एवं संदर्भ योग्य कृति है।

जीएसटी सुधारों का उद्देश्य भेदभाव-मुक्त आर्थिक ढांचा तैयार करना

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि जीएसटी सुधारों का उद्देश्य भेदभाव-मुक्त आर्थिक ढांचा तैयार करना, राष्ट्रीय एकीकरण को सशक्त बनाना और कर व्यवस्था में समानता सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुस्तक के लेखक डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक में सुधारों का निष्पक्ष एवं गहन मूल्यांकन किया गया है तथा ऐसी शोध-आधारित पुस्तकों के अधिक प्रकाशन की आवश्यकता है। यह पुस्तक संसद भवन (जी-9) स्थित आधिकारिक कक्ष में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण तथा तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं लेखक डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव की उपस्थिति में विमोचित की गई।

जीएसटी को देश के आर्थिक इतिहास का एक ऐतिहासिक परिवर्तन बताया

डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि केंद्र सरकार की सुधारात्मक नीतियों को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाने का कार्य इस पुस्तक के माध्यम से प्रभावी ढंग से किया गया है। उन्होंने जीएसटी को देश के आर्थिक इतिहास का एक ऐतिहासिक परिवर्तन बताया। पुस्तक के लेखक डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के हाथों पुस्तक का विमोचन उनके लिए सम्मान और गौरव का विषय है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

सीएम का सीबीआई जांच में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना

सीएम का सीबीआई जांच में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना

साइबर अपराध पीड़ितों को 24.91 करोड़ रुपए की वापसी

साइबर अपराध पीड़ितों को 24.91 करोड़ रुपए की वापसी

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर 1,44,251 मामलों का निपटारा – चारु सिन्हा

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर 1,44,251 मामलों का निपटारा – चारु सिन्हा

आईपीएस उमेश चंद्र की पेशेवर विरासत युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा – डीजीपी

आईपीएस उमेश चंद्र की पेशेवर विरासत युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा – डीजीपी

140 करोड़ जनसंख्या वाले भारत को अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं – रेवंत रेड्डी

140 करोड़ जनसंख्या वाले भारत को अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं – रेवंत रेड्डी

सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870