తెలుగు | Epaper

Adilabad : कम उम्र में गाड़ी चलाने वाले 295 नाबालिगों और उनके माता-पिता को पुलिस ने दिया परामर्श

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Adilabad : कम उम्र में गाड़ी चलाने वाले 295 नाबालिगों और उनके माता-पिता को पुलिस ने दिया परामर्श

परामर्श में अभिभावक हुए संतुष्ट

आदिलाबाद। पुलिस ने शनिवार को यहां दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाते पकड़े गए नाबालिगों और उनके अभिभावकों को परामर्श दिया। पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अखिल ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना अपराध है। उन्होंने कहा कि अगर नाबालिगों के माता-पिता अपने बच्चों को बाइक या कार चलाने की अनुमति देते हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

युवाओं को पुलिस ने दिया परामर्श

उन्होंने युवाओं को परामर्श दी कि अगर उनकी उम्र 18 साल से अधिक है तो उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को लाइसेंस बनवाने में सहयोग देने का वादा किया। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए एक सप्ताह के विशेष अभियान के दौरान 295 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।

माता-पिता को लौटा दिए जाएंगे जब्त किए गए वाहन

उन्होंने बताया कि उनके वाहन जब्त कर लिए गए हैं। हालांकि, वाहन उनके माता-पिता को लौटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाबालिग, रात में लापरवाही से वाहन चला रहे थे, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हुईं और निर्दोष लोगों की जान चली गई। आदिलाबाद डीएसपी एल जीवन रेड्डी, इंस्पेक्टर करुणाकर, प्रणय कुमार, डी डेनकाटी, टी मुरली, बी श्रीपाल और ट्रैफिक विंग के कर्मचारी मौजूद थे।

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870