दीवाली के दौरान पटाखों को पुलिस ने किया था जब्त, रखा गया था एक रूम में!
Uttar Pradesh के जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने के पीछे एक कमरे में पटाखे रखे हुए थे। आशंका है कि यह पटाखे दीवाली के दौरान जब्त करके लाए गए थे। मंगलवार को दोपहर लगभग ढाई बजे मुंगराबादशाहपुर मुख्य चौराहे और थाने के आसपास के लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक थाना परिसर में बम की तरह पटाखों से आने लगी आवाज। तेज आवाजों के साथ लगी आग लगभग डेढ़ घंटे तक जलती रही। तेज आवाजों के साथ लगी आग लगभग डेढ़ घंटे तक जलती रही। आसपास के लोगों के साथ सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पटाखों की चिंगारियां उड़कर दूर दूर तक गिर रही थी
इस दौरान थाने के बैरक में फंसे दो सिपाहियों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। कड़ी धूप में पटाखे की चिंगारियां उड़ कर दूर-दूर तक गिर रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी आग पकड़ लिया था थाने की बिल्डिंग के पीछे हिस्से में खड़ी कई दर्जन मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। थाने में लगी आग देख रहे भीड़ पर जब चिंगारियां गिरने लगी तो लोगों में भगदड़ मच गई। फिलहाल इतनी भीषण आग लगने के बाद भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मुंगराबादशाहपुर थाना परिसर में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों के रखे जाने से मुंगराबादशाहपुर पुलिस सवालों के घेरे में है।
पटाखों को लेकर उठे कई सवाल
थाने में इतने बड़े पैमाने पर पटाखे कहां से आए? क्या इन पटाखो को दीपावली में पकड़ा गया था? और यदि पकड़ा गया था तो सक्षम अधिकारियों की अनुमति लेकर इसे नष्ट क्यों नहीं किया गया? यह जाँच का विषय है। सूत्रों की मानें तो मुंगराबादशाहपुर पुलिस इस घटना को एक सामान्य दुर्घटना का रूप देने का प्रयास करते हुए कूड़ा जलाने के बाद आग फैलने की बात कर रही है। अब देखना यह है कि तमाम सवालों के जवाब पुलिस देती है या फिर कूड़े में आग लगाने की बात कह कर मामले को रफा-दफा कर देगी।
- Hyderabad : सुझावों के आधार पर शासनादेशों में आवश्यक संशोधन – पोंगुलेटी
- Kharif 2026 : किसानों को केवल गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं- मंत्री तुम्मला
- Deputy Chief Minister : बिना बाधा बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता- डिप्टी सीएम
- Hyderabad : मलकपेट में एसआईआर समीक्षा बैठक, मतदाता मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश
- Pujya Babuji Maharaj : आध्यात्मिक मार्ग समाज परिवर्तन की प्रेरक शक्ति – राज्यपाल