Hyderabad : सुझावों के आधार पर शासनादेशों में आवश्यक संशोधन – पोंगुलेटी

Read Time:  1 min
पोंगुलेटी
पोंगुलेटी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । राज्य के सूचना, जनसंपर्क, राजस्व एवं आवास मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ( Ponguleti Srinivas Reddy) ने कहा कि सरकार पत्रकारों के लिए देश में आदर्श मॉडल स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। तेलंगाना सरकार राज्य के सभी पात्र पत्रकारों ( journalists) को मान्यता (अक्रिडिटेशन) कार्ड प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार को सूचना विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने पत्रकारों को नए अक्रिडिटेशन कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देशानुसार पत्रकारों को स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।

46 हजार से अधिक पत्रकारों तक पहुंचाने का निर्णय

मंत्री पोंगुलेटी ने कहा कि पूर्व सरकार ने जहां 32,500 पत्रकारों को अक्रिडिटेशन देने की क्षमता होने के बावजूद केवल 23,352 तक सीमित रखा, वहीं वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 46 हजार से अधिक पत्रकारों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। अब तक करीब 2,800 कार्ड स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के सुझावों के आधार पर शासनादेशों (जीओ) में आवश्यक संशोधन किए गए हैं और पात्र पत्रकारों को कार्ड देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी जिलों में 1 मई से अक्रिडिटेशन कार्ड वितरण के लिए कलेक्टरों को निर्देश जारी किए जाएंगे।

स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की व्यापक योजना तैयार की जाएगी

मंत्री ने कहा कि 10 मई को अंतिम तिथि निर्धारित करते हुए उस दिन तक प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा। अक्रिडिटेशन की कुल संख्या तय होने के बाद पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की व्यापक योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के संस्थान बदलने पर भी अक्रिडिटेशन प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी। राज्य में पत्रकार कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द ही पत्रकार संगठनों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जिन पत्रकारों के बस पास 30 अप्रैल को समाप्त हो रहे हैं, उन्हें 15 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी, सूचना विभाग के विशेष आयुक्त मुकुंद रेड्डी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।