Hyderabad : मलकपेट में एसआईआर समीक्षा बैठक, मतदाता मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश

Read Time:  1 min
मलकपेट
मलकपेट
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत आज 58-मलकपेट विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेलंगाना के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी वासम वेंकटेश्वर रेड्डी (Venkateswara Reddy) ने की। इस अवसर पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एम. मंगातायारू, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ उपस्थित रहे।

शहरी क्षेत्रों में मैपिंग प्रक्रिया धीमी गति से

मलकपेट में बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में शामिल सभी पात्र मतदाताओं को वर्ष 2002 की मतदाता सूची से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मैपिंग प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है, जिसे तेज करने के लिए बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण एकत्र करना होगा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा इस कार्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए की सहायता लेने को भी कहा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया के तहत मैपिंग कार्य में सक्रिय सहयोग दें।

अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

मलकपेट विधानसभा क्षेत्र में अब तक केवल 29.17 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा होने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर, मलकपेट, तहसीलदार सैदाबाद, सहायक नगर आयुक्त, सहायक बीएलओ सुपरवाइजर तथा अनेक बीएलओ उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।