ऑस्ट्रिया आसमान Austria में अचानक हुआ हादसा- एक सामान्य उड़ान अचानक उस समय डरावनी घटना में बदल गई जब दो विमानों के बीच टक्कर जैसी स्थिति बन गई। आसमान में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। टक्कर के बाद विमान में कंपन और नुकसान- टक्कर के तुरंत बाद विमान बुरी तरह हिलने लगा। पायलट ने नियंत्रण बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
ऑस्ट्रिया Austria के उत्तरी इलाके में स्थित श्मिटनहोहे पर्वत (Schmittenhöhe Mountain) पर शनिवार दोपहर एक खतरनाक हादसा हो गया। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान एक महिला का पैराग्लाइडर अचानक एक छोटे विमान से टकरा गया। इस पूरी घटना का वीडियो महिला के हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद महिला कुछ देर तक हवा में तेजी से घूमती रही, लेकिन उसने समय रहते अपना इमरजेंसी पैराशूट खोल लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में महिला और विमान चालक दोनों को ही कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
कैमरा में रिकॉर्ड हुई पैराग्लाइडर महिला की चीखे
साल्जबर्ग स्टेट पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय अनुभवी पैराग्लाइडर (Paraglider) सबरीना कैमरा लगाकर उड़ान भर रही थीं। तभी एक छोटा मोटर विमान बेहद करीब आ गया और सीधे उनके पैराग्लाइडर के कैनोपी को चीरते हुए निकल गया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि टक्कर के बाद पैराग्लाइडर का ऊपरी हिस्सा दो भागों में फट गया। इसके बाद सबरीना तेजी से नीचे गिरने लगीं और संतुलन खो बैठीं। हादसे के दौरान उनकी चीखें भी कैमरे में रिकॉर्ड हुईं। कुछ सेकंड के भीतर उन्होंने अपना रिजर्व पैराशूट सक्रिय किया, जिससे उनकी जान बच सकी। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे बेहद डरावना बता रहे हैं।
अन्य पढ़े: Trump on PM Modi – डोनाल्ड ट्रंप बोले- नरेंद्र मोदी महान नेता, भारत-अमेरिका रिश्ते सबसे मजबूत
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम
हादसे की सूचना मिलते ही ऑस्ट्रियाई Austria पुलिस हेलिकॉप्टर के साथ मौके पर पहुंची। सबरीना को सुरक्षित नीचे लाकर मेडिकल जांच के लिए स्थानीय एयरपोर्ट ले जाया गया। पुलिस ने बयान में कहा कि मोटर विमान के प्रोपेलर ने पैराग्लाइडर को गंभीर नुकसान पहुंचाया, जिसके कारण इमरजेंसी रिजर्व पैराशूट खोलना जरूरी हो गया। वहीं 28 वर्षीय विमान चालक ने जेल एम सी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों को बताया कि वह टक्कर टाल नहीं सका। शुरुआती जांच में दोनों पक्षों को गंभीर चोट नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस साझा एयरस्पेस सुरक्षा नियमों और उड़ान दूरी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया चमत्कार
घटना के बाद सबरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी भरोसा नहीं हो रहा कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा कि शरीर पर कई चोट और सूजन हैं, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। इस घटना ने एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा उपकरणों की अहमियत को फिर सामने ला दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पैराग्लाइडिंग और छोटे विमानों की साझा उड़ान वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। वायरल वीडियो ने दुनियाभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और कई यूजर्स इस घटना में सबरीना की जान बचने को चमत्कार बता रहे है।
अन्य पढ़े: