मुख्य बातें: –
- ट्रंप ने कहा- ईरान से समझौते में जल्दबाजी की जरूरत नहीं
- अमेरिकी अधिकारियों को सावधानी से वार्ता आगे बढ़ाने के निर्देश
- ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देने की दोहराई बात
Donald Trump on Iran : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के साथ संभावित शांति समझौते को लेकर अपना रुख एक बार फिर बेहद सख्त कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिकी (Americi) अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वार्ता प्रक्रिया में किसी भी तरह की जल्दबाजी न की जाए। ट्रंप के अनुसार, यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसे पूरी सावधानी तथा रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए
परमाणु हथियारों पर ट्रंप की दो टूक
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने वर्ष 2015 की ईरान परमाणु डील को अमेरिका की सबसे खराब विदेश नीति फैसलों में से एक बताया।ट्रंप ने कहा कि पूर्ववर्ती प्रशासन की नीतियों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा दिया, जबकि मौजूदा प्रशासन बेहद व्यवस्थित और कड़े रुख के साथ बातचीत कर रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट पर जारी रहेगी अमेरिकी नाकेबंदी
होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में जारी तनाव को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ लागू रहेगी। उन्होंने साफ किया कि जब तक कोई अंतिम और ठोस समझौता नहीं हो जाता, तब तक आर्थिक और रणनीतिक दबाव जारी रहेगा।उन्होंने दोनों देशों को दीर्घकालिक और स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त समय लेने की सलाह भी दी।
Read Also : EDCIL Vacancy 2026: 879 पदों पर भर्ती, बिना फीस के करें आवेदन; 4 जून आखिरी तारीख
मध्य-पूर्वी सहयोगियों का जताया आभार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकट के दौरान सहयोग देने के लिए मध्य-पूर्व के सहयोगी देशों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे कठिन हालात में इन देशों ने अमेरिका का ऐतिहासिक साथ दिया है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि भविष्य में हालात सामान्य होने पर ईरान भी क्षेत्रीय शांति प्रयासों का हिस्सा बन सकता है।
Read More :