American journalist kidnapped iraq : इराक में एक अमेरिकी महिला पत्रकार के अपहरण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। अमेरिका की फ्रीलांस पत्रकार शेली किटेल्सन को अज्ञात लोगों ने किडनैप कर लिया है।
इराक और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई इस घटना ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार बगदाद की सड़कों से उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया।
संदिग्ध हिरासत में
इस मामले में अमेरिकी विदेश विभाग ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार उसका संबंध ईरान समर्थित कतेइब हिजबुल्ला मिलिशिया से हो सकता है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी कतर के एक मीडिया संस्थान द्वारा जारी किया गया है, जिसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।
अन्य पढ़े: इरफान पठान का बयान, दिल्ली को जीत दिलाने अक्षर पटेल को निरंतरता बनाए रखनी होगी
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
अंतरराष्ट्रीय महिला मीडिया फाउंडेशन ने इस घटना की कड़ी (American journalist kidnapped iraq) निंदा की है। संस्था की अध्यक्ष एलिसा लीज मुनोज ने कहा कि शेली किटेल्सन एक बेहद साहसी पत्रकार हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते समय उनका अपहरण होना बेहद चिंताजनक है। बगदाद की सड़कों से उन्हें जबरन ले जाना बेहद गंभीर मामला है। फिलहाल पत्रकार की लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :