मध्य पूर्व में जारी तनाव अब और गहरा गया है। दुबई स्थित अमेरिकी एंबेसी पर हमले का दावा किया गया है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्रीय संघर्ष को और भड़का दिया है।
दुबई : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई में मौजूद अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया। वहीं इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरूत में बमबारी की है।
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसके जवाबी हमलों में पहले दो दिनों के अंदर करीब 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि अमेरिका ने इन आंकड़ों को स्वीकार नहीं किया है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प (President Trump) ने मंगलवार रात को कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने का आदेश इसलिए दिया, क्योंकि ईरान पहले हमला करने वाला था।
अन्य पढ़े: Trump health news : ट्रंप की सेहत पर सवाल, गर्दन पर लाल निशान वायरल
जंग में अमेरिका के दावे…
- ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है।
- इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं।
- करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं।
- ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है।
- अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है।
अन्य पढ़े: